Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

‘10 बजे सैलरी, 10:05 पर रिज़ाइन’— पाँच मिनट के एग्जिट पर दो हिस्सों में बंटा सोशल मीडिया!

एक चौंकाने वाले वाकये ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है—एक कर्मचारी ने सुबह 10 बजे सैलरी मिलने के महज 5 मिनट बाद, 10 बजकर 5 मिनट पर इस्तीफा दे दिया। इस ‘5 मिनट के एग्ज़िट’ पर एचआर ने इसकी नैतिकता पर सवाल उठाए और पोस्ट वायरल होते ही लोगों की राय दो हिस्सों में बंट गई—कुछ ने इसे गलत बताया तो कुछ ने कर्मचारी के फैसले को जायज़ ठहराया। पढ़ें नीचे….


नरेंद्र नाथ मिश्रा-

एक बंदा अपनी पहली सैलरी 10 बजे लेता है पाँच मिनट बाद रिजाइन कर दूसरी कंपनी जॉइन कर लेता है। इससे वर्क एथिक्स पर बहस शुरू ही गई। एचआर और कंपनी के मैनेजमेंट को बुरा लगने लगा।

इस बंदे ने बिल्कुल सही किया।

कहाँ गया वर्क एथिक्स और नैतिकता इसी कॉरपोरेट जगत का जब वे रात के 12 बजे कॉल कर उन कर्मचारियों को अगले दिन ऑफिस आने से मना कर देते हैं जिन्होंने पूरा जीवन उस कंपनी को दिया।

कहाँ गई वह नैतिकता जब इसी मैनेजमेंट ने उन कर्मचारियों को भी नौकरी से निकाला जो ख़ुद या जिनके परिजन कोविड में अस्पताल के बेड पर थे। इस कॉरपोरेट जगत को कम से कम नैतिकता और वर्क एथिक्स पर कोई चर्चा नहीं करनी चाहिए। क्योंकि बात निकलेगी तो दूर तलक जाएगी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन