Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

R. भारत का शो ‘ये भारत की बात है’ मृदुल शर्मा के हवाले, अर्णव ने क्या कहा? पढ़ें

रिपब्लिक भारत के सीनियर एंकर मृदुल शर्मा अब ‘ये भारत की बात है’ शो होस्ट करेंगे। रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क ने आधिकारिक घोषणा करते हुए कहा कि मृदुल को इस शो की बागडोर सौंपना संपादकीय दृष्टि से एक बड़ा और अहम फैसला है।

अपनी तेजतर्रार पत्रकारिता के लिए मशहूर मृदुल शर्मा पहले भी ‘न्यूज का एक्स-रे’ और ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ जैसे हाई-इंपैक्ट प्राइम टाइम शो होस्ट कर चुके हैं। अब वे सबसे अहम संपादकीय शो की अगुवाई करेंगे, जिसका मकसद हर भारतीय तक संपूर्ण खबर और जमीनी सच्चाई पहुंचाना है।

मृदुल शर्मा के पास पत्रकारिता में 12 वर्षों का व्यापक अनुभव है। उन्होंने यूक्रेन-रूस युद्ध के दौरान रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के लिए 70 दिनों तक जमीनी रिपोर्टिंग की, महाकुंभ और राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा जैसे सनातन के बड़े आयोजनों को कवर किया, साथ ही लोकसभा और कई राज्यों के चुनावों में अहम रिपोर्टिंग की।

रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के फाउंडर और एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी ने इस मौके पर कहा, “‘ये भारत की बात है’ देश की आत्मा और लोगों से जुड़ा हुआ शो है। मुझे पूरा भरोसा है कि मृदुल इसमें और अधिक ऊर्जा लेकर आएंगे और इसे नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।’”

मृदुल शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता में उनका उद्देश्य हमेशा एजेंडा सेट करना, बड़ी खबरें ब्रेक करना, देश की भावनाओं को सर्वोपरि रखना और सच के साथ खड़े रहना है। उनकी राष्ट्र सर्वोपरि सोच और सनातन धर्म के प्रति दृढ़ निष्ठा, उनके काम को और भी मजबूती देती है।

रिपब्लिक भारत को उम्मीद है कि मृदुल शर्मा के नेतृत्व में ‘ये भारत की बात है’ न केवल अपनी बुलंदियों को कायम रखेगा, बल्कि हिंदी न्यूज जगत में नए मानक भी स्थापित करेगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन