Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

अपर आयुक्त नोएडा पर यौन उत्पीड़न के आरोप, महिला अफसरों ने CM को लिखा पत्र

नोएडा- अपर आयुक्त नोएडा, संदीप भागिया पर काफी गंभीर आरोप लगे हैं। इसे लेकर विभाग की महिला अधिकारियों की तरफ से एक शिकायत पत्र भी लिखा गया है।

आरोप है कि वह पिछले चार महीनों से महिला अधिकारियों के साथ लगातार दुर्व्यवहार, अशोभनीय आचरण और मानसिक प्रताड़ना कर रहे हैं। पत्र में कहा गया है कि वे महिला अधिकारियों को धमकाते हैं, अपमानजनक भाषा का प्रयोग करते हैं, देर रात अनावश्यक बैठकों और कॉल के ज़रिए परेशान करते हैं, साथ ही उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाकर फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। शिकायतकर्ता अधिकारियों ने इस मामले में मुख्यमंत्री से निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है।


संजय त्रिपाठी-

आईएएस अधिकारी संदीप भागिया पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत की गई है कि वे महिला अधिकारियों को अपने कार्यालय में बुलाकर घंटों खड़ा कर घूरते हैं। रात-रात भर महिला अधिकारियों को फोन और वीडियो कॉल करते हैं।

महिला अफसरों को छुप-छुप कर देखते हैं और उनका वीडियो बनाते हैं। जो अधिकारी उनकी इस हरकत का विरोध करती है तो उसे किसी मामले में फंसाकर निलंबित करा देते हैं या सूचना लीक करने या कार्यवाही में लापरवाही का आरोप लगाकर फंसा देते हैं।

इसके बाद महिला अफसरों पर अनावश्यक दबाव बनाते हैं।


मनीष पांडेय-

नोएडा में तैनात एक आईएएस अधिकारी के खिलाफ विभाग कि महिला अधिकारियों ने मुख्यमंत्री कार्यालय और प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र लिखा हैं जिसमें उनके ऊपर महिलाओं के शोषण, उत्पीड़न और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

मामला काफ़ी गंभीर हैं वैसे हाल में ही अभी प्रमुख सचिव ने राज्य कर विभाग में एक साथ सात लोगों को ऐसे ही मामले में निलंबित किया था और अब ये एक नया मामला सामने आ गया…

पढ़ें यह शिकायती पत्र…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन