Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

ज़ी न्यूज़ में यह भूमिका निभाएंगे पत्रकार वत्सल त्रिपाठी

मीडिया इंडस्ट्री में तीन साल सात महीने का अनुभव रखने वाले वत्सल त्रिपाठी ने हाल ही में ज़ी न्यूज़ ज्वाइन किया है। उन्हें संस्थान में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के रूप में जिम्मेदारी मिली है। इससे पहले वह रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क में एक साल नौ महीने तक बतौर कॉरेस्पॉन्डेंट जुड़े रहे, जहाँ उन्होंने कई अहम जिम्मेदारियाँ निभाईं।

वत्सल ने अपने करियर की शुरुआत न्यूज़18 इंडिया से असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर की थी। यहाँ उन्होंने रात 9 बजे के प्रमुख शो “सौ बात की एक बात” में काम किया, जहाँ तेज़ रफ़्तार न्यूज़ प्रोडक्शन, रिसर्च और कंटेंट को सटीक व प्रभावी तरीके से दर्शकों तक पहुँचाने की कला में महारत हासिल की।

तीनों संस्थानों में काम करने के अनुभव ने वत्सल को न केवल न्यूज़ की गहराई और सटीकता समझने में मदद की, बल्कि न्यूज़रूम की तेज़ रफ़्तार, लाइव शो की चुनौतियों और दबाव में बेहतर परिणाम देने की क्षमता भी दी।

अपने नए सफर को लेकर वत्सल ने कहा, “मीडिया मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि जुनून है। अब तक के अनुभव ने मुझे हर परिस्थिति में सीखने, तेज़ी से काम करने और न्यूज़ की बारीकियों को समझने का मौका दिया है। ज़ी न्यूज़ के साथ यह नई शुरुआत मेरे लिए और भी सीख और चुनौतियों का दरवाज़ा खोलेगी।”

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन