Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

Bharat 24 न्यूज़ चैनल के तीन साल हुए पूरे, यूँ मना सफलता का जश्न

भारत-24 के शानदार सफर के तीन साल पूरे हो गए हैं…नई सोच नए जोश के साथ भारत-24 लगातार, देश के हर घर तक अपनी पहुंच सुनिश्चित कर रहा है…और आम जनता के हितों की आवाज़ को ज़ोरदार तरीके से उठा रहा है…भारत24 के तीन साल पूरे होने के मौके पर भारत 24 के CEO एंड एडिटर इन चीफ डॉ जगदीश चंद्र ने देशवासियों का आभार जताया है…और भारत-24 की पूरी टीम को बधाई दी है…

भारत 24 अपने शानदार तीन साल पूरे होने का जश्न मना रहा है…ये अवसर न केवल चैनल की उपलब्धियों का उत्सव है, बल्कि विकसित भारत के सपने को साकार करने की दिशा में एक नई सोच और जोश का प्रतीक भी है…’खबर ही जीवन है’ के मूलमंत्र के साथ शुरू हुआ भारत 24, भारत के हर कोने तक अपनी पहुंच बनाने में कामयाब रहा है…इस खास मौके पर भारत 24 के CEO और एडिटर-इन-चीफ डॉ. जगदीश चंद्र और सहयोगी चैनल फर्स्ट इंडिया न्यूज के CEO और मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा ने कार्यक्रम में शिरकत कर इस उत्सव को और यादगार बनाया।

भारत 24 ने अपने तीन साल के इस सफर में न केवल तेज और विश्वसनीय खबरें दीं, बल्कि देश के विकास के लिए एक मजबूत मंच प्रदान किया…चैनल का विजन विकसित भारत के सपने को साकार करने का रहा है, जिसमें हर नागरिक की आवाज को महत्व दिया जाता है…चाहे वो ग्रामीण भारत की छोटी-सी कहानी हो या शहरी भारत की बड़ी उपलब्धियां, भारत 24 ने हर खबर को देश के कोने-कोने तक पहुंचाया…इस चैनल ने नई सोच के साथ पत्रकारिता को नया आयाम दिया, जिसमें निष्पक्षता, तेजी और विश्वसनीयता का समावेश है।

‘जहां तक भारत, वहां तक भारत 24’ – इस नारे के साथ चैनल ने भारत के हर घर तक अपनी पहुंच बनाई है…तीन साल के इस छोटे से समय में, भारत 24 ने देश के प्रमुख न्यूज चैनलों के बीच अपनी जगह बनाई…चाहे वो सामाजिक मुद्दे हों, आर्थिक विकास की बात हो, या फिर सांस्कृतिक और राजनीतिक खबरें, चैनल ने हर क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज की है…भारत 24 ने न केवल खबरें दिखाईं, बल्कि लोगों को जागरूक करने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का भी प्रयास किया।

डॉ जगदीश चंद्र का शानदार नेतृत्व
इस जश्न के केंद्र में रहे डॉ. जगदीश चंद्र, जिनके नेतृत्व में भारत 24 ने पत्रकारिता के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छुईं…उनकी दूरदर्शिता और मजबूत विजन ने चैनल को एक अलग पहचान दी…डॉ. जगदीश चंद्र ने कहा, “भारत 24 सिर्फ एक न्यूज चैनल नहीं, बल्कि देश की हर धड़कन को आवाज देने का मंच है…भारत24 और फर्स्ट इंडिया की पूरी टीम को बधाई, इस सपने को साकार करने में पूरी टीम के जुनून,अथक परिश्रम,कमिटमेंट का योगदान रहा है इन 3 वर्षों में पूरी टीम हर सुख-दुख में एक साथ खड़ी रही है, आज हमारी क्रेडिबिलिटी को सरकार ने भी स्वीकारा है और उच्च स्तर तक हमारी तारीफ होती है, इसके लिए पूरी टीम बधाई का पात्र है। हमारी टीम की यह विशेषता है कि एक बार जो हमारे यहां आता है वो यहीं रुक जाता है,15 साल से ज्यादा समय से हमारी टीम वही चली आ रही है,यही हमारी सफलता है।हमारा लक्ष्य है कि हर भारतीय की कहानी दुनिया तक पहुंचे। खबरों को फर्स्ट ब्रेक करके चैनल ने अपनी पहचान पूरे भारत में बना ली है”।

पवन अरोड़ा के नेतृत्व में जयपुर से वीडियो कांफ्रेंस से जुड़ी फर्स्ट इंडिया न्यूज चैनल की टीम

फर्स्ट इंडिया न्यूज के CEO और मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा के नेतृत्व में पूरे चैनल की टीम ने इस उत्सव में हिस्सा लिया…जयपुर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़कर उन्होंने भारत 24 की पूरी टीम को बधाई दी…पवन अरोड़ा ने कहा, “ये उपलब्धि पूरी टीम की मेहनत और समर्पण का नतीजा है…हमारा कारवां यूं ही आगे बढ़ता रहेगा। फास्ट, फैक्चुअल,फीयरलेस टू जनरेट फेथ आफ द व्यूअर ध्येय वाक्य के साथ आगे बढ़ते हुए भारत24 ने मीडिया वर्ल्ड में भारत में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।”

तीन साल का शानदार सफर
नोएडा में भारत 24 के हेड ऑफिस में इस खास अवसर पर केक काटकर जश्न मनाया गया…इस समारोह में चैनल की पूरी टीम ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया…साथ ही, जयपुर में फर्स्ट इंडिया न्यूज की टीम ने भी इस खुशी को साझा करते हुए केक काटा…ये उत्सव न केवल तीन साल की उपलब्धियों का प्रतीक है, बल्कि भविष्य में और बड़े लक्ष्यों को हासिल करने का संकल्प भी है…भारत 24 की कंसल्टिंग एडिटर अनीता हाडा ने इस मौके पर भारत-24 की जुझारू टीम और JC सर के कुशल नेतृत्व को चैनल के शानदार प्रदर्शन के लिए मजबूत स्तंभ बताया। साथ ही जेसी सर और टीम की बॉन्डिंग की तारीफ करते हुए कहा कि अच्छा लगता है जब सपने पूरे होते हैं और जब वो अपनों के सपने और अपने सपने होते हैं तो और भी अच्छा लगता है और अगर ये सपने पूरे हुए हैं तो इसका श्रेय जेसी सर और पूरी टीम को जाता है।

भारत 24 ने अपने इस छोटे से सफर में कई मील के पत्थर हासिल किए…30 सेकंड में खबर ब्रेक करने की तेजी से लेकर हर राज्य की खबरों को कवर करने तक, चैनल ने अपनी विश्वसनीयता और पहुंच को साबित किया है…चैनल के CBO एंड स्ट्रैटेजिक एडवाइजर मनोज जिज्ञासी ने भारत 24 के विजन को लेकर जनता और लोगों के ख़ास नज़रिए के बारे में बताया।साथ ही जेसी सर के प्रिडिक्शन की जो पॉलिटिकल सेक्टर में धूम है और मुख्यमंत्री से लेकर शीर्ष राजनेताओं द्वारा की गई जेसी शो की तारीफ के बारे में भी बताया।

सफलता के जश्न में शामिल चैनल की पॉलिटिकल एडिटर अदिति नागर इस बात पर गर्व जताया कि भारत 24 ने पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नया मानदंड स्थापित किया है…भारत 24 की धमक आज देश के कोने-कोने तक है…अदिति नागर ने बताया कि जब हम रिपोर्टर फील्ड में होते हैं तो हमारी पहली पहचान और सम्मान जेसी सर की वजह से होता है, ये पहचान और सम्मान जेसी सर की ईटीवी से लेकर भारत24 तक की अथाह मेहनत और विजन की वजह से है।

भारत24 की एसोसिएट एडिटर पूर्णिमा मिश्रा ने कहा कि इन 3 सालों के सफर में एक परिवार ने मील का पत्थर साबित करते हुए एक उड़ान को भरा और यह उड़ान हर किसी के दिल में बस गई है, इन 3 सालों में आई चुनौतियों का भी सामना हमने डटकर किया इसका श्रेय जाता है जेसी सर और पूरी टीम को, वहीं फर्स्ट इंडिया की एसोसिएट एडिटर श्वेता मिश्रा अवस्थी ने कहा कि फर्स्ट इंडिया और भारत 24 चैनल्स का प्यार भाई बहन जैसा है, दोनों चैनल्स की टीम के बीच प्यार और सहयोग तारीफे काबिल है और यह हमेशा रहेगा।

भारत 24 का ये जश्न केवल एक पड़ाव है, कामयाबी के पथ पर बढ़ते भारत 24 को अभी लंबा रास्ता तय करना है… चैनल से जुड़े हर व्यक्ति का एक ही संकल्प है कि कामयाबी के कीर्तिमान स्थापित करना है जिससे विकसित भारत के सपने को और मजबूती मिले…देश का हर नागरिक सशक्त और जागरूक हो…नई सोच और नए जोश के साथ, भारत 24 आने वाले वर्षों में भी देश की प्रगति में योगदान देता रहेगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन