Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

वरिष्ठ पत्रकार प्रियदर्शन ने छोड़ा TV9 ग्रुप, टाइम्स नेटवर्क में बढ़ी रोहित गोपाकुमार की जिम्मेदारी

नई दिल्ली। वरिष्ठ पत्रकार प्रियदर्शन ने ‘टीवी9 भारतवर्ष’ (TV9 Bharatvarsh) में अपनी पारी समाप्त कर दी है। मीडिया इंडस्ट्री में पीडी के नाम से चर्चित प्रियदर्शन करीब पांच साल से संस्थान में बतौर एडिटर (आउटपुट) कार्यरत थे।

सूत्रों के अनुसार, वह जल्द ही ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में बतौर एडिटर (आउटपुट) नई भूमिका संभाल सकते हैं, हालांकि इस पर आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है।

मूल रूप से बिहार के रहने वाले प्रियदर्शन को पत्रकारिता में लगभग 25 वर्षों का अनुभव है। वह पूर्व में ‘न्यूज24’, ‘इंडिया टीवी’, ‘आजतक’ और ‘जी न्यूज’ जैसे प्रमुख संस्थानों में कार्य कर चुके हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है।


मुंबई। टाइम्स ग्रुप ने रोहित गोपाकुमार को टाइम्स नेटवर्क के न्यूज ब्रॉडकास्टिंग बिजनेस का अतिरिक्त और अंतरिम प्रभार सौंपा है। उनका कार्यकाल 13 अगस्त से शुरू हो चुका है। यह जिम्मेदारी उन्हें वरुण कोहली के पद छोड़ने के बाद मिली है, जो पहले न्यूज ब्रॉडकास्टिंग बिजनेस के सीओओ थे।

रोहित गोपाकुमार वर्तमान में टाइम्स ग्रुप के एंटरटेनमेंट और डिजिटल बिजनेस के सीईओ हैं और पिछले 12 वर्षों से कंपनी से जुड़े हुए हैं।

नए प्रभार के तहत टीवी न्यूज ब्रॉडकास्टिंग बिजनेस से जुड़े सभी कार्य (फाइनेंस, लीगल और डिस्ट्रीब्यूशन को छोड़कर) अब सीधे उन्हें रिपोर्ट करेंगे। फाइनेंस, लीगल और डिस्ट्रीब्यूशन का कार्यभार पहले की तरह जगदीश मूलचंदानी संभालेंगे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन