Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

लखनऊ में 4PM और नोएडा में निजी न्यूज़ चैनल की महिला पत्रकार के साथ घटी ये दो घटनाएं पढ़ें!

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और नोएडा में दो महिला पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार होने की जानकारी सामने आई है। इनमें से एक 4पीएम की पत्रकार है और दूसरी महिला फिल्मसिटी सेक्टर 16 स्थित एक निजी न्यूज चैनल में कार्यरत है।

इनके साथ मामला क्या हुआ नीचे पढ़ें…


लखनऊ- 4पीएम की जर्नलिस्ट प्रियंका अस्थाना ने डीजीपी, यूपी पुलिस और ट्रैफिक पुलिस को टैग कर लिखा है- “UP 32 VN 5663 नंबर की गाड़ी ने बहुत तेज रफ्तार में पीछे से आकर मेरी गाड़ी को टक्कर मारी फिर गलती मानने की बजाय बदतमीजी की. हादसा लखनऊ गोमतीनगर G 20 रोड पर (14/8/2025) हुआ है, कृपया गाड़ी चालक पर संज्ञान लें.”

संपादक संजय शर्मा ने प्रियंका का ट्वीट रिपोस्ट करते हुए लिखा है- “4 PM की बहादुर एंकर सोशल मीडिया पर लिख रही है कि इस गाड़ी ने टक्कर मारी और फिर बदसलूकी की. पुलिस कह रही है जाइये थाने! क्या सारी सूचना देने और गाड़ी का नंबर डालने के बाद भी थाने के चक्कर लगाना जरूरी है।”


नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा में सेक्टर-16ए में कार्यरत एक निजी न्यूज चैनल की महिला एंकर के साथ दिनदहाड़े छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने बाइक मालिक पर 36 हजार रुपये का ई-चालान जारी किया है।

पीड़ित पत्रकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 8 सेकंड का वीडियो साझा किया, जिसमें काले रंग की स्प्लेंडर बाइक पर तीन युवक बिना हेलमेट के उनकी कार का पीछा करते और परेशान करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में पीछे बैठे युवक को बाइक का नंबर प्लेट हेलमेट से छिपाने की कोशिश करते भी देखा जा सकता है।

पत्रकार ने पोस्ट में उत्तर प्रदेश पुलिस और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को टैग कर कार्रवाई की मांग की। नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए यातायात नियमों के उल्लंघन पर बाइक मालिक को 36,000 रुपये का ई-चालान थमा दिया।

थाना फेस-3 पुलिस के मुताबिक, अब तक इस मामले में औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन वीडियो के आधार पर कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच जारी है और आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन