Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

अभिनव पांडेय और सौरभ त्रिपाठी ने मिलकर शुरू किया ‘न्यूज़ पिंच’, पहला ही वीडियो एक लाख पार

पत्रकारिता जगत में बदलाव जोरों पर है। द लल्लनटॉप छोड़ चुके अभिनव पांडेय और TV9 भारतवर्ष से विदा ले चुके सौरभ त्रिपाठी अब एक साथ नया खेल रचने जा रहे हैं। नाम रखा गया है – ‘न्यूज़ पिंच’।

दोनों ने लगभग एक ही वक्त अपने-अपने संस्थानों को अलविदा कहा, जिसके बाद से मीडिया गलियारों में कयासबाज़ी शुरू हो गई थी कि ये दोनों मिलकर कुछ नया खड़ा करने वाले हैं। अब सोशल मीडिया प्रोफाइल्स से साफ है कि ‘न्यूज़ पिंच’ के फाउंडिंग एडिटर अभिनव पांडेय होंगे और सौरभ त्रिपाठी इसमें बराबरी की साझेदारी निभाएंगे।

अभिनव पांडेय – इलाहाबाद (प्रयागराज) के रहने वाले, IIMC से पढ़े-लिखे और ABP News में करीब पांच साल बिताने के बाद द लल्लनटॉप से जुड़े। वहां तीन साल असोसिएट एडिटर रहे और डिजिटल स्टोरीटेलिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। सोशल मीडिया पर उन्होंने विदाई के वक्त लिखा था – “इन रंगों को समेटे हुए अब नए रंग भरने निकल पड़ा हूँ।”

सौरभ त्रिपाठी – कानपुर-लखनऊ बेल्ट से निकले, ग्राउंड रिपोर्टिंग के धुरंधर। नवभारत टाइम्स, दैनिक भास्कर और फिर द लल्लनटॉप होते हुए TV9 भारतवर्ष में सीनियर असिस्टेंट एडिटर बने। चुनाव कवरेज और आम लोगों की कहानियों को फ्रंटलाइन पर लाने के लिए पहचाने जाते हैं।

‘न्यूज़ पिंच’ के बारे में अभी आधिकारिक लॉन्च डेट भले न आई हो, लेकिन चर्चा है कि इसे स्वतंत्रता दिवस के दिन लॉन्च किया जा सकता है। अंदाज़ा है कि यह डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म होगा, जिसमें वेबसाइट, यूट्यूब चैनल और संभवतः ऐप भी शामिल होंगे।

मीडिया की भाषा में कहें तो – दो पुराने हथियारबंद अब नया मोर्चा खोलने जा रहे हैं, और ‘पिंच’ शायद सिर्फ़ नाम में नहीं, खबरों में भी महसूस होगा।

न्यूज़ पिंच का पहला ही वीडियो एक लाख के पार जा चुका है। देखें-


ये भी पढ़ें…

लल्लनटॉप के बाद टीवी9 से भी अलग हुए सौरभ त्रिपाठी

अभिनव पांडेय के लल्लनटॉप छोड़ने की खबर सही साबित हुई

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन