Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

कानपुर में दो नामजद और तीन से 4 अज्ञात पत्रकारों पर मुकदमा, FIR देखें

कानपुर। नगर कमिश्नरेट क्षेत्र के साउथ में दो नामजद और तीन-चार अज्ञात पत्रकारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। यह एफआईआर थाना किदवई नगर में FIR संख्या 0188/2025 के तहत धारा 191(2), 351(3), 131 और 110 भारतीय न्याय संहिता (BNS) में दर्ज की गई है।

एफआईआर के अनुसार, नामजद आरोपियों में दीपक मिश्रा और स्वर्णिम चतुर्वेदी शामिल हैं। इनके साथ तीन से चार अज्ञात पत्रकारों पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें दीपक भारत समाचार तो चतुर्वेदी भास्कर डिजिटल का रिपोर्टर बताया जा रहा है।

घटना की तिथि 14 अगस्त 2025 लिखी गई है, जो करीब 12:20 बजे दिन में घटी बताई जा रही है।

शुभांशु सिंह यादव की तरफ से दी गई शिकायत में आरोप है कि आरोपियों ने एक साथ मिलकर गाली-गलौज, धमकी देने और मारपीट करने जैसी हरकतें कीं। इसके अलावा शांति व्यवस्था भंग करने और षड्यंत्र रचने के भी आरोप लगे हैं।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

FIR कॉपी देखें…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन