Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

आईएएस अधिकारी पर उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला अधिकारी ही नाप दी गई!!

गाजियाबाद: कभी अपर आयुक्त संदीप भागिया पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर सुर्खियां बटोरने वाली राज्य कर (GST) अधिकारी रेनू पांडेय अब खुद गंभीर आरोपों में घिर गई हैं। उन पर 3.5 लाख रुपये की रिश्वत लेने का मामला सामने आने के बाद शुक्रवार को उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

निलंबन आदेश राज्य कर आयुक्त डॉ. नितिन बंसल ने जारी किया है। शिकायत में मिले ऑडियो और वीडियो सबूतों को जांच में सही पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई। साथ ही वाराणसी जोन-प्रथम के संयुक्त आयुक्त मनोज कुमार सिंह को विभागीय जांच सौंपी गई है।

रिश्वत लेने का आरोप

मामला 12 जुलाई 2025 का है, जब गाजियाबाद में ड्यूटी पर तैनात रेनू पांडेय ने लखनऊ की फर्म मेसर्स बडी इंटरप्राइजेज की गाड़ी (UP-25 ET 2138) को रोका। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने 3.5 लाख रुपये घूस ली। शिकायतकर्ता ने ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग सौंपी थी, जिन्हें पुख्ता माना गया।

निलंबन के बाद नई पोस्टिंग

रेनू पांडेय को निलंबन अवधि में वाराणसी जोन-द्वितीय, आजमगढ़ से संबद्ध किया गया है। इस दौरान वे किसी भी प्रशासनिक या वित्तीय कार्य में शामिल नहीं होंगी।

चर्चाओं में हलचल

एक ओर उन्होंने IAS अफसर पर महिला अधिकारियों के उत्पीड़न का आरोप लगाकर विभाग में हलचल मचाई थी, वहीं अब खुद ही भ्रष्टाचार के मामले में घिर गई हैं। विभागीय हलकों में इस घटनाक्रम को लेकर खूब चर्चाएं हो रही हैं।

वरिष्ठ पत्रकार अभिषेक उपाध्याय लिखते हैं-

जिसने उत्पीड़न का आरोप लगाया, उसी पर एक्शन हो गया!! यही मत्स्य न्याय है!! जहाँ ताक़तवर कमज़ोर पर क़ब्ज़ा कर लेता है!! शतपथ ब्राह्मण में इसका वर्णन यूँ किया गया है कि जब भी सूखा पड़ता है, तब ताकतवर कमजोर पर कब्जा कर लेता है, क्योंकि पानी ही कानून है। यानि बारिश के अभाव से कानून का शासन समाप्त हो जाता है, और मत्स्य न्याय शुरू हो जाता है।

मूल खबर भी पढ़ें…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन