Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

भारत-रूस तेल सौदे से जनता को नहीं, अडानी-अंबानी को मिला फ़ायदा- संजय सिंह

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि रूस से सस्ते दामों पर खरीदे गए कच्चे तेल का लाभ देश की आम जनता तक नहीं पहुँचाया गया, बल्कि इसका फ़ायदा बड़े उद्योगपतियों को दिया गया।

संजय सिंह ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, “मोदी सरकार में आम जनता को नहीं केवल अडानी-अंबानी को फ़ायदा हुआ। रूस से सस्ते दामों पर तेल ख़रीदा गया लेकिन उसका लाभ जनता तक नहीं पहुंचा। 6 महीने में लाखों मिलियन बैरल कच्चा तेल भारत में आया और इसका ज्यादातर हिस्सा अंबानी की कंपनी को मिला। अंबानी ने यह कच्चा तेल पक्के में बदलकर बाहर बेचा और 50 हज़ार करोड़ रुपये कमाए। आम जनता के हिस्से में सिर्फ जुमला आया।”

AAP सांसद ने सवाल उठाया कि जब सरकार अंतरराष्ट्रीय बाज़ार से कम कीमत पर कच्चा तेल खरीद रही थी, तब देश के आम उपभोक्ताओं को पेट्रोल-डीजल के दामों में राहत क्यों नहीं दी गई।

संजय सिंह का यह बयान ऐसे समय आया है जब विपक्ष लगातार महँगाई और तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार को घेर रहा है। हालाँकि, सरकार की ओर से इस पर अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन