Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

रिपोर्टर बनें 599 रुपये में, पैसा ज्यादा फेंको संपादक बना देंगे! देखें वीडियो

भारतीय मीडिया पर पहले ही सत्ता से नज़दीकी, दलाली और प्रोपेगेंडा फैलाने के आरोप लगते रहे हैं। लेकिन अब हालात और भयावह हो चले हैं। खबर है कि कुछ चैनलों में पत्रकारिता की कुर्सियां खुलेआम बोली लगाकर बेची जा रही हैं। कोई 599 रुपये में रिपोर्ट बना रहा है तो कोई फोन पर बॉय 1 गेट वन का ऑफर दे रहा है।

थोड़ा ज़्यादा पैसा दीजिए — State Head बन जाइए। थोड़ा कम दीजिए — District या Tehsil Incharge की कुर्सी आपकी। सुनिए पत्रकार विशाल पंडित के पास आई इस कॉल में हो रही बातचीत…

यानी, जिस कुर्सी पर मेहनत, ईमानदारी और संघर्ष की पहचान बैठनी चाहिए थी, वह अब रुपयों की झंकार पर बिक रही है।

पत्रकारिता का गिरता स्तर

ये वही मीडिया है जिसे लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता था। लेकिन आज वही स्तंभ धंधे की दुकान बनकर खड़ा है। सत्ता के गुणगान और विज्ञापन की कमाई से पहले ही पत्रकारिता की साख डगमगा रही थी। अब जब कुर्सियां ही बिकने लगेंगी तो असली पत्रकारों का क्या होगा? 599 रुपये में रिपोर्टर बनाने वाला यह ऑफर भी देखिए….

यह सिर्फ पत्रकारिता की समस्या नहीं, बल्कि लोकतंत्र की नींव पर सीधा हमला है। जब खबरें बेचने वाले पद खरीदेंगे, तो जनता को मिलेगा क्या? — सत्य नहीं, सिर्फ झूठ का चमकदार पैकेज।

सवाल यही है—

क्या न्यूज़ चैनल अब “Buy 1 Get 1 Free Editor” ऑफर भी देने लगेंगे?

क्या न्यूज़ अब भी लोकतंत्र का प्रहरी कहलाएगी या महज़ सत्ता और पूंजी का नौकर?

यह खेल बंद नहीं हुआ तो भारतीय मीडिया इतिहास के सबसे गहरे गर्त में धकेल दी जाएगी।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन