Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

सैलरी विवाद पर सुधीर चौधरी का पलटवार, लिखा- “छोटे कस्बे से आया लड़का बर्दाश्त नहीं होता”

मनीष दुबे-

दूरदर्शन से अब तक का सबसे महंगा करार करने के बाद अपना शो “डिकोड” कर रहे पत्रकार सुधीर चौधरी ने 30 सितंबर (मंगलवार) को केरल कांग्रेस पर पलटवार किया है। उन्होंने लिखा वंशवादी पार्टी के लोग गांव से आए एक लड़के को बर्दाश्त नहीं कर पा रही है। सुधीर का यह पलटवार केरल कांग्रेस के उस ट्वीट पर है जिसमें 22 सितंबर को कहा गया था की सुधीर मुकेश अंबानी के बराबर सैलरी मिल रही है।

नीचे पढ़ें…..


वरिष्ठ पत्रकार सुधीर चौधरी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट पर कड़ा पलटवार किया है। चौधरी ने इस पोस्ट को “पूरी तरह झूठा और मानहानिकारक” करार दिया।

उन्होंने लिखा—

“यह पोस्ट पूरी तरह से झूठी और मानहानिकारक है। यह भी विडंबना है कि यह बात ऐसे राजनीतिक दल की तरफ़ से कही जा रही है, जो वंशवाद और ‘नेपो-बेबीज़’ से भरा पड़ा है। आप लोग टैक्सपेयर के पैसों से मिलने वाली ऐशो-आराम की ज़िंदगी, प्राइवेट जेट और छुट्टियों पर फलते-फूलते हैं। लेकिन एक छोटे कस्बे का लड़का, जिसने सिर्फ़ मेरिट के दम पर शिखर तक का सफर तय किया है, आपको हज़म नहीं होता।”

क्या कहा गया था केरल कांग्रेस के एक्स हैंडल से? –

मुकेश अंबानी को 15 करोड़ की सैलरी रिलायंस इंडस्ट्रीज़ देती है, यह समझ आता है। लेकिन सवाल यह है कि पत्रकार से ‘तिहाड़ी’ और ‘तिहाड़ी’ से फिर पत्रकार बने सुधीर चौधरी को जनता के टैक्स से उतनी ही मोटी तनख्वाह क्यों दी जा रही है? आखिर उसके पास ऐसा कौन-सा राज़ है जो उसे अब तक का सबसे महंगा सरकारी कर्मचारी बना रहा है?


सुधीर चौधरी एक भारतीय पत्रकार और टीवी न्यूज़ एंकर हैं। वर्तमान में वे सरकारी स्वामित्व वाले चैनल डीडी न्यूज़ के प्रधान संपादक हैं। यहाँ वे सप्ताह में पाँच दिन प्राइम-टाइम शो की मेजबानी करते हैं। इससे पहले वे आजतक में सलाहकार संपादक रह चुके हैं और 2022 से 2025 तक लोकप्रिय शो ब्लैक एंड व्हाइट (B&W) होस्ट करते रहे।

चौधरी ने अपने करियर में ज़ी न्यूज़, WION, ज़ी बिज़नेस और ज़ी 24 तास जैसे चैनलों में प्रधान संपादक व सीईओ के रूप में काम किया है। वे लंबे समय तक ज़ी न्यूज़ पर प्राइम-टाइम शो डेली न्यूज़ एंड एनालिसिस (DNA) होस्ट करते रहे।

4 अप्रैल 2025 को उन्होंने आजतक छोड़ दिया और मई 2025 में डीडी न्यूज़ से जुड़ गए।

व्यक्तिगत जीवन

जन्म: 7 जून 1974, पलवल, हरियाणा (हालांकि परिवार के बारे में पूरी जानकारी स्पष्ट नहीं है।)

शिक्षा:

  • दिल्ली विश्वविद्यालय से कला में स्नातक
  • भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा
  • छात्र जीवन: बहस और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में सक्रिय भागीदारी
  • परिवार: वे एक हिन्दू परिवार से संबंध रखते हैं। उनकी पत्नी नीति चौधरी हैं, और दंपति का एक बेटा है।

करियर

  • 1993: ज़ी न्यूज़ में करियर की शुरुआत बतौर समाचार एंकर
  • 2001: कारगिल युद्ध और संसद हमले जैसी अहम घटनाओं की रिपोर्टिंग
  • अटल बिहारी वाजपेयी और परवेज़ मुशर्रफ़ की इस्लामाबाद बैठक की कवरेज
  • 2003: ज़ी न्यूज़ छोड़कर सहारा समय से जुड़े
  • बाद में इंडिया टीवी और फिर लाइव इंडिया में प्रधान संपादक बने
  • 2012: ज़ी न्यूज़ में दोबारा वापसी, जहाँ उन्होंने DNA शो को लोकप्रिय बनाया
  • 2015: पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए रामनाथ गोयनका पुरस्कार प्राप्त

विवाद (जेल)

  • नवंबर 2012: सुधीर चौधरी और समीर अहलूवालिया को उद्योगपति एवं कांग्रेस सांसद नवीन जिंदल की शिकायत पर अवैध वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
  • आरोप: जिंदल समूह और कोयला घोटाले को जोड़ने वाली खबर न दिखाने के एवज में ₹100 करोड़ की माँग।
  • दोनों को तिहाड़ जेल में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में रहना पड़ा, बाद में जमानत मिल गई।

पुरस्कार

  • 2013: पत्रकारिता में उत्कृष्टता के लिए रामनाथ गोयनका पुरस्कार (हिंदी प्रसारण श्रेणी)

यह सम्मान उन्हें दिल्ली गैंगरेप (16 दिसंबर 2012) पीड़िता के दोस्त का साक्षात्कार करने पर दिया गया।


मूल खबर….

संबंधित खबर…

सुधीर चौधरी सबसे महंगे टीवी पत्रकार बने, सालाना पंद्रह करोड़ रुपये प्लस जीएसटी, देखें कांट्रैक्ट लेटर!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन