Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिहार

लालू राज में बच्चों के ग़ायब होने का दावा, RJD की सख्ती के बाद लाइव सिटीज का वीडियो डिलीट!

पटना। चुनावी मौसम में एक पत्रकार का बयान राजनीतिक विवाद में बदल गया है। लंदन रिटर्न बताने वाले पत्रकार अनुरंजन झा ने यूट्यूब चैनल लाइव सिटी के पॉडकास्ट में दावा किया कि लालू यादव के राज में लाखों बच्चे ग़ायब हुए। उन्होंने आंकड़े गिनाते हुए कहा कि रोज़ाना 100 बच्चे यानी एक साल में 36,500 और 15 साल में कुल 5,47,500 बच्चे ग़ायब हुए। इसके बाद वीडियो डिलीट हो गया…


आरजेडी का पलटवार

राष्ट्रीय जनता दल ने अपने ऑफिशियल फेसबुक पेज पर वीडियो का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा है-

बहुजन जगे तो इस चैनल और पत्रकार को यह फर्जी वीडियो डिलीट करके भागना पड़ा।

ये पता नहीं कौन लंदन रिटर्न दो कौड़ी का पत्रकार अनुरंजन झा है जो स्वजातीय सभा में बैठकर ग़लत तथ्य बता रहा है और एंकर महोदय उससे काउंटर प्रश्न करने की बजाय भावनात्मक उत्तेजना में बैठे-बैठे सीट पर उछल-कूद कर रहे है। ये अप्रत्यक्ष तौर पर एक जातीय पार्टी की मदद करने और दलितों-पिछड़ों-अतिपिछड़ों को नीचा दिखाने का एक प्रोपेगेंडा है।

चुनावी मौसम में ऐसे कुकुरमुत्ते उगते है जो फर्जी कहानी सुनाते है और फिर 5 साल गायब हो जाते है। जब बहुजन लोगों ने इनके सफेद झूठ, पाखंड और नैरेटिव को ध्वस्त किया तो इस चैनल और पत्रकार को यह वीडियो डिलीट करना पड़ा। अभी तो इस लंदन वाले पत्रकार महोदय को कोर्ट भी दिखायेंगे जहाँ इसको यह आंकड़ा साबित करना पड़ेगा।

दलितों-पिछड़ों के नेता/बच्चे इनके नेताओं/बच्चों से लाख गुना काबिल, शिक्षित, तर्कशील, विवेकशील, सहनशील, ज्ञानवान, धैर्यवान, प्रतिभाशाली और ईमानदार होते है। अब जमाना लद गया कि कुछ भी बकोगे और उसे लोग चुपचाप सह-सुन लेंगे।

इस फ्रॉड पत्रकार के आंकड़ों के हिसाब से हर दिन 100 बच्चे यानि एक साल में 36500 बच्चे ग़ायब और 15 साल में कुल 5 लाख 47 हज़ार 500 बच्चे ग़ायब हुए। अब ये कोर्ट में साबित करेगा।

सूचना समाप्त।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन