Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

भोजपुरी संगीत की गरिमा को नई ऊंचाई पर ले गया ‘Folk भारत’, देखें विजेताओं की तस्वीरें

महराजगंज के वीरसेन बने विजेता, भारत समाचार की ओर से मिला पाँच लाख का इनाम

लखनऊ | भोजपुरी संगीत को उसकी पारंपरिक और सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने वाला सबसे बड़ा सिंगिंग रियलिटी शो ‘Folk भारत’ अपने पहले सीजन के साथ जबरदस्त सफलता हासिल कर चुका है। इस शो ने भोजपुरी संगीत के उस पवित्र, पारिवारिक और लोक-सुगंध से भरे रूप को मंच दिया, जो अब तक चमक-दमक और अश्लीलता के शोर में कहीं दब गया था।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के वीरसेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ‘Folk भारत’ के प्रथम विजेता का खिताब अपने नाम किया। उन्हें भारत समाचार की ओर से ₹5 लाख का पुरस्कार प्रदान किया गया।

दूसरे स्थान पर आरा (बिहार) के समरेश चौबे रहे, जिन्हें ₹3 लाख का इनाम मिला, जबकि तीसरे स्थान पर कुशीनगर (उत्तर प्रदेश) के नीरज प्रजापति रहे, जिन्हें ₹2 लाख का पुरस्कार दिया गया।

तीनों विजेताओं को मंच पर मौजूद अतिथियों ने बधाई दी और भोजपुरी संगीत की नई दिशा में योगदान देने के लिए सराहा।

‘Folk भारत’ का उद्देश्य

इस कार्यक्रम का उद्देश्य भोजपुरी संगीत के उस शुद्ध स्वरूप को आमजन के सामने लाना था, जो पारिवारिक, सांस्कृतिक और लोक-सुगंध से भरपूर हो। शो ने गाँव, कस्बों और शहरों से निकली प्रतिभाओं को एक ऐसा मंच दिया, जिसने उन्हें ‘फ़लक तक पहुँचाने’ का अवसर प्रदान किया।

ग्लैमर और संस्कृति का संगम

कार्यक्रम की सबसे बड़ी आकर्षण रहीं भोजपुरी की प्रसिद्ध अभिनेत्री और एंकर अक्षरा सिंह, जिन्होंने अपनी ऊर्जा, शैली और संवाद अदायगी से मंच को जीवंत कर दिया। इसके साथ ही स्वाती मिश्रा और आलोक कुमार ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियों से शो की गरिमा और भी बढ़ा दी।

भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी की उपस्थिति ने मंच को ऊर्जावान बना दिया, जबकि पद्मश्री मालिनी अवस्थी की उपस्थिति ने कार्यक्रम को सांस्कृतिक गरिमा और गहराई प्रदान की।

टीम और सहयोगियों का सम्मान

‘Folk भारत’ की सफलता के पीछे इसके डायरेक्टर राजीव मिश्रा और उनकी पूरी टीम का अथक परिश्रम रहा। सभी स्पॉन्सर्स, म्यूज़िक पार्टनर्स और तकनीकी सहयोगियों का योगदान कार्यक्रम की भव्यता में चार चाँद लगाने वाला रहा।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी दर्शकों का आभार जताया और कहा — “आप सबकी वजह से यह शो अभूतपूर्व बना। यह भोजपुरी संगीत की असल आत्मा को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास है।”

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन