Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

जी ग्रुप से हेमलता शर्मा और रिपब्लिक मीडिया से साक्षी जैन के बारे में सूचना!

हेमलता शर्मा को लेकर खबर है कि उन्होंने जी मीडिया कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ZMCL) से विदाई ले ली है। 7 अक्टूबर 2025 उनका आख़िरी कार्यदिवस था। ‘जी ग्रुप’ के साथ यह उनका पांचवां कार्यकाल था।

अपने कार्यकाल के दौरान हेमलता शर्मा ‘डिस्ट्रिब्यूशन एंड रिसर्च’ टीम की प्रमुख रहीं। उन्होंने समूह के न्यूज चैनलों के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डिस्ट्रीब्यूशन स्ट्रैटेजी का सफल नेतृत्व किया। उन्होंने ‘कनेक्टेड टीवी (CTV)’ जैसे उभरते प्लेटफॉर्म पर ज़ी मीडिया की मौजूदगी को सशक्त किया और ई-स्पोर्ट्स व अन्य डिजिटल इनोवेशन प्रोजेक्ट्स की भी अगुवाई की।

हेमलता शर्मा ने अपने करियर में मीडिया और टेलीकॉम सेक्टर में कई प्रमुख नेतृत्व पदों पर काम किया है। वह Zee TV, Zee Cinema, Zee GEC और क्षेत्रीय चैनलों के लॉन्च के दिनों में सक्रिय भूमिका में रहीं। इसके साथ ही वे भारत की पहली MSO ‘Siticable’ की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा थीं और Turner के चैनल्स जैसे HBO, CNN, Cartoon Network, Ten Sports और Ten Cricket से भी जुड़ी रहीं।


इस बीच, साक्षी जैन को ‘रिपब्लिक वर्ल्ड’ (Republic World) में सीनियर जनरल मैनेजर और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर नियुक्त किया गया है। उन्होंने अपने लिंक्डइन पोस्ट में इस नई भूमिका की जानकारी साझा करते हुए लिखा—

“मुझे यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि मैं रिपब्लिक वर्ल्ड में सीनियर जनरल मैनेजर और नेशनल हेड–ब्रैंडेड कंटेंट के रूप में अपनी नई यात्रा शुरू कर रही हूं।”

साक्षी जैन इससे पहले ‘रस्क मीडिया’ में असिस्टेंट जनरल मैनेजर (ब्रैंड पार्टनरशिप्स) के पद पर कार्यरत थीं। उन्हें मीडिया सेल्स, ब्रैंड पार्टनरशिप्स, ओटीटी, डिजिटल, एफएमसीजी, ड्यूरेबल्स और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में 16 साल से अधिक का अनुभव है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन