Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

न्यूज़24 डिजिटल में नई नियुक्ति, जी न्यूज़ से जुड़े युवा पत्रकार प्रशांत पांडेय

मीडिया जगत से दो अहम नियुक्तियों की खबर आई है। न्यूज़24 डिजिटल ने अंकित दुबे को टेक और ऑटो वर्टिकल के एडिटर के रूप में नियुक्त किया है। वहीं, युवा पत्रकार प्रशांत पांडेय ने जी न्यूज (Zee News) के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत की है।


अंकित दुबे अब न्यूज24 समूह के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़े कंटेंट की एडिटोरियल रणनीति, वीडियो प्लानिंग और कंटेंट प्रोडक्शन का नेतृत्व करेंगे। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र, खासकर टेक और ऑटोमोटिव सेक्टर में, 10 साल से अधिक का अनुभव है।

न्यूज़24 से पहले वे India.com, DNA और Zee News में टेक और ऑटो के वर्टिकल हेड रहे हैं। यहां उन्होंने डिजिटल पहुंच बढ़ाने और मल्टीमीडिया कवरेज को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। करियर की शुरुआत में उन्होंने नवभारत टाइम्स, जागरण न्यू मीडिया और इंडिया टीवी जैसे संस्थानों में भी काम किया।


दूसरी ओर, प्रशांत पांडेय ने जी न्यूज में आउटपुट टीम के एसोसिएट प्रड्यूसर के रूप में जॉइन किया है। जी न्यूज से पहले वे इंडिया टीवी में आउटपुट डेस्क पर कार्यरत थे।

वर्ष 2020 में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले प्रशांत पांडेय रिपब्लिक भारत, समाचार प्लस और हिन्दी खबर जैसे प्रतिष्ठित चैनलों से भी जुड़े रहे हैं। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के निवासी प्रशांत ने अपनी उच्च शिक्षा प्रयागराज (पूर्व में इलाहाबाद) से प्राप्त की है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन