Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

सच बेधड़क के नए CEO बने पूर्व IAS मेघराज सिंह रत्नू, कुछ समय पहले चली थी एसीबी कार्रवाई की ख़बर

जयपुर। राजस्थान कैडर के सेवानिवृत्त IAS अधिकारी मेघराज सिंह रत्नू ने आज आधिकारिक रूप से सच बेधड़क मीडिया ग्रुप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) का कार्यभार संभाल लिया। दिलचस्प बात यह है कि कुछ समय पहले सच बेधड़क चैनल ने ही रत्नू से जुड़ी एक खबर प्रमुखता से चलाई थी, और अब वही पूर्व अधिकारी इस चैनल की कमान संभाल रहे हैं।

बताया जाता है कि मेघराज सिंह रत्नू का प्रशासनिक करियर बेहद प्रभावशाली रहा है। उन्होंने राज्य सरकार में सहकारिता विभाग में रजिस्ट्रार, उद्यानिकी विभाग में आयुक्त, जोधपुर विकास प्राधिकरण (JDA) के आयुक्त, और IEC के निदेशक जैसे कई अहम पदों पर जिम्मेदारी निभाई है।

CEO पद संभालने के बाद रत्नू ने कहा— “सच बेधड़क अपने नाम की तरह ही निडर और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। मैं अपने प्रशासनिक अनुभव और प्रबंधन कौशल का उपयोग करते हुए इस मीडिया ग्रुप को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास करूंगा।”

सूत्रों के मुताबिक, मेघराज सिंह रत्नू के शामिल होने से चैनल के प्रबंधन और कंटेंट नीति में नई दिशा देखने को मिल सकती है। मीडिया जगत में इसे “सिस्टम से मीडिया में एक मजबूत हस्तक्षेप” के रूप में देखा जा रहा है।

जिस पूर्व अधिकारी ने सच बेधड़क चैनल जॉइन किया है उसकी खबर कुछ समय पहले सच बेधड़क ने चलायी थी
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन