हिंदी न्यूज चैनलों की 39वें सप्ताह (27 सितंबर से 3 अक्टूबर 2025) की टीआरपी रेटिंग्स जारी हो गई हैं। इस सप्ताह भी ‘News18 India’ ने शीर्ष स्थान बरकरार रखते हुए बढ़त बनाई है। चैनल ने 13.8% की हिस्सेदारी दर्ज की है, जो पिछले सप्ताह की तुलना में 0.5 अंक की वृद्धि दर्शाती है। वहीं ‘Aaj Tak’ और ‘India TV’ में कड़ी टक्कर देखने को मिली—दोनों चैनलों की रेटिंग में सुधार हुआ है।
दूसरी ओर, ‘TV9 Bharatvarsh’ और ‘ABP News’ जैसे चैनलों को इस सप्ताह गिरावट का सामना करना पड़ा है। खास बात यह है कि NCCS AB Male 22+ कैटेगरी में भी ‘News18 India’ शीर्ष पर रहा, जबकि ‘India TV’ और ‘Aaj Tak’ ने अपने प्रदर्शन में हल्की बढ़त दर्ज की।
कुल मिलाकर, 39वें सप्ताह की टीआरपी रिपोर्ट यह संकेत देती है कि हिंदी न्यूज चैनलों की रेस में ‘News18 India’ फिलहाल सबसे आगे है, जबकि दूसरे और तीसरे पायदान पर कब्जे के लिए ‘Aaj Tak’ और ‘India TV’ के बीच जोरदार प्रतिस्पर्धा जारी है।
Relative Share: Source: BARC, HSM, TG: NCCS 15+,TB: 0600Hrs to 2400Hrs,Screen: TV, Wk 39’2025 (27th Sep’25 to 03rd Oct’25)
- News18 India 13.8 up 0.5
- Aaj Tak 11.8 up 0.5
- India TV 11.2 up 0.8
- TV9 Bharatvarsh 10.8 dn 0.7
- Zee News 9.3 up 0.6
- Republic Bharat 8.4 dn 0.2
- Times Now Navbharat 7.8 dn 0.1
- ABP News 6.8 dn 0.8
- Good News Today 5.8 dn 0.7
- NDTV India 4.9 up 0.5
- News Nation 4.8 up 0.1
- News 24 4.7 dn 0.5
TG: NCCS AB Male 22+
- News18 India 14.4 up 0.8
- India TV 12.0 up 0.6
- Aaj Tak 11.6 up 0.2
- TV9 Bharatvarsh 10.8 dn 0.5
- Zee News 9.5 up 0.3
- Republic Bharat 9.0 dn 0.3
- Times Now Navbharat 8.5 dn 0.1
- ABP News 6.4 dn 0.5
- News Nation 4.6 up 0.1
- Good News Today 4.6 dn 0.5
- News 24 4.4 dn 0.4
- NDTV India 4.2 up 0.3



Subodh
October 9, 2025 at 11:47 pm
आज भड़ास डेस्क की चुप्पी है