Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दिल्ली

CJI पर जूता प्रहार करने वाले वकील की देश की किसी भी अदालत में एंट्री नहीं होगी!

पुष्प रंजन-

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जूतेबाज़ वकील की अस्थायी सदस्यता समाप्त की . देश के किसी भी अदालत में इसकी इंट्री नहीं होगी.

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने गुरुवार को अधिवक्ता राकेश किशोर की अस्थायी सदस्यता समाप्त कर दी. बार एसोसिएशन ने 6 अक्टूबर को अदालती कार्यवाही के दौरान भारत के मुख्य न्यायाधीश बी आर गवई पर जूता फेंकने के कृत्य को “गंभीर कदाचार” करार दिया।

यह घटना बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) द्वारा 71 वर्षीय अधिवक्ता को वकालत से निलंबित करने के आदेश के कुछ दिनों बाद हुई है। किशोर, जिन्हें अपने कृत्य पर कोई पछतावा नहीं दिख रहा था, को बीसीआई ने भारत की किसी भी अदालत, न्यायाधिकरण या प्राधिकरण में पेश होने, पैरवी करने या वकालत करने से भी रोक दिया है।

लेकिन, सबसे विवादस्पद भूमिका दिल्ली पुलिस की रही है. निलंबित अधिवक्ता राकेश किशोर ने बयान दिया था, कि चार घंटे की पूछताछ में दिल्ली पुलिस ने बहुत अच्छा व्यवहार मेरे साथ किया था. चाय पिलाई, बढ़िया खाना भी खिलाया. दिल्ली पुलिस ने बिल्कुल अपने स्लोगन के अनुरूप इस बददिमाग और अपराधी प्रवृत्ति के बुढ़ऊ राकेश किशोर के साथ व्यवहार किया. दिल्ली पुलिस का आदर्श वाक्य है- “शांति, सेवा, न्याय।”

दिल्ली पुलिस क्या सारे क्रिमिनल्स के साथ ऐसे ही, दुलरुआ जैसा व्यवहार करती है? राकेश किशोर तो अपने इलाके का बीसी भी है.

संबंधित खबर…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन