Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

हिंदुस्तान से इस्तीफा देकर अजीत खरे अमर उजाला पहुंचे!

लखनऊ/दिल्ली: हिंदुस्तान अखबार के राज्य ब्यूरो, लखनऊ में कार्यरत अजीत खरे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अब अपनी नई पारी अमर उजाला के साथ शुरू की है। अजीत खरे को दिल्ली स्थित नेशनल ब्यूरो में जिम्मेदारी सौंपी गई है।

माना जा रहा है कि उनकी पेशेवर दक्षता और अनुभव को देखते हुए इंदुशेखर पंचोली ने उन्हें हिंदुस्तान से अमर उजाला की टीम में शामिल किया है। इससे पहले भी अजीत खरे, अमर उजाला लखनऊ में इंदुशेखर पंचोली के नेतृत्व में कार्य कर चुके हैं।

अजीत खरे ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राष्ट्रीय स्वरूप से की थी। उन्होंने अमर उजाला और हिंदुस्तान — दोनों संस्थानों में लंबे समय तक अपनी सेवाएं दी हैं। अमर उजाला से इस्तीफा देने के बाद वे हिंदुस्तान से जुड़े थे, और अब दोबारा अमर उजाला लौट आए हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन