Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

गृहमंत्री के आधिकारिक एक्स अकाउंट ने खड़ा किया बखेड़ा, पत्रकारों के सवाल पर घुसपैठिया ट्वीट गायब!

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के मंत्रालय के ऑफिशियल एक्स हैंडल का एक ट्वीट चर्चा में है। इस ट्वीट में मुस्लिमों की बढ़ती आबादी को दर्शाया गया है। लोगों की नजर पड़ी तो भारी-भारी सवाल उठने लगे। इसके बाद ट्वीट हटा लिया गया। अब इसे लेकर लोग जो प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं वह पढ़िए…


वरिष्ठ पत्रकार शीतल पी सिंह जी इस मामले पर लिखते हैं-

केंद्रीय गृहमंत्री के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से पहले यह ट्वीट किया गया और फिर आलोचना हुई तो कुछ घंटे बाद इसे हटा लिया गया।

दरअसल केंद्रीय गृहमंत्री जी ने सार्वजनिक तौर पर ऐसा बयान भी दिया है। इसके अनुसार 2011 में देश में मुसलमानों की आबादी 14.2% थी जो अब बढ़कर 24.6% हो गई है। गृहमंत्री जी ने बताया कि यह वृद्धि घुसपैठ के कारण हुई है।

आश्चर्यजनक यह है कि मई 2014 से खुद गृहमंत्री जी का दल देश की केंद्रीय सत्ता में है और देश में घुसपैठ न होने देने के लिए जिम्मेदार है।

दूसरे 2011 में तो जनगणना हुई थी जिसमें यह आंकड़ा सामने आया, इधर तो जनगणना का प्रसंग ही नदारद है तो गृहमंत्री जी को यह आंकड़ा मिला कहां से?


क्रांति कुमार ने लिखा है-

एबीपी न्यूज के सुपरस्टार पत्रकार संदीप चौधरी ने गृह मंत्रालय की पोल खोल कर रख दी है.

बीजेपी सरकार दावा कर रही है देश में 2 करोड़ बांग्लादेशी घुसपैठिए हैं. और ये घुसपैठिए कांग्रेस पार्टी का वोट बैंक हैं.

बीजेपी शासन में कितने घुसपैठियों को पकड़कर बाहर भेजा गया ?

  • 2015 = 467
  • 2016 = 308
  • 2017 = 51
  • 2018 = 445
  • 2019 = 299

और पिछले साल 411 घुसपैठियों को डिपोर्ट किया गया. यानी 2015 से लेकर 2024 के बीच 1988 बांग्लादेशी घुसपैठियों को निकाला गया.

जबकि 2013 में कांग्रेस के शासनकाल में एक ही साल में 5224 घुसपैठियों को बाहर निकाला गया. इसे कहा जाता है पोल खोल अभियान.


कुंभकरण नामक एक्स हैंडल से लिखा गया है-

मस्त ट्वीट किया गया, सोचे थे कि लोग सोचेंगे मुल्ले बढ़ गए थोड़ा डर जाएंगे फिर वोट लेने में आसानी हो जाएगी। लेकिन लोगों ने प्रश्न पूछना शुरू कर दिया…

जब पिछले 11 सालों से आपकी ही सरकार है और इन 11 सालों में मुस्लिम 10% से अधिक कैसे बढ़ गए? आप घुसपैठ रोकने में असफल क्यों रहे? या फिर आपने रोकने का प्रयास ही नहीं किया?

अब चूंकि प्रश्न झेलने की आदत नहीं है तो ट्वीट डिलीट कर दिया गया।


मोहम्मद जुबेर-

भारत में आजादी के बाद हुई जनगणनाओं में…

  • 1951 में हिंदू 30.4 Cr, मुस्लिम 3.4 Cr.
  • 1961 में हिंदू 36.7 Cr, मुस्लिम 4.7 Cr.
  • 1971 में हिंदू 45.3 Cr, मुस्लिम 6.1 Cr.
  • 1981 में हिंदू 56.2 Cr, मुस्लिम 8 Cr.
  • 1991 में हिंदू 69 Cr, मुस्लिम 10.7 Cr.
  • 2001 में हिंदू 82.8 Cr, मुस्लिम 13.8 Cr.
  • 2011 में हिंदू 96.6 Cr, मुस्लिम 17.2 Cr.
  • 2001-2011 में हिंदू आबादी 13.8 Cr बढ़ी था और मुस्लिम आबादी 3.4 Cr बढ़ी।

आपके डिलीट किये गए ट्वीट में, आपने कहा था कि भारत में मुस्लिम आबादी अब 24.6% हो गई है। मतलब, जो 2014 में 15-16% थी, वह अब भाजपा सरकार 11 साल के राज के बाद 24.6% हो गई. और इसका कारण आप वृद्धि और घुसपैठ बता रहे हैं। तो भाई, सरकार किसकी थी, 11 साल तक गृह मंत्री क्या कर रहे था?


CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन