Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिहार

अब गायिका नेहा सिंह को अपनी मुंहफटई की कीमत चुकानी पड़ेगी!

नेहा सिंह राठौर की मोदी और बिहार चुनाव पर याचिका की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई!

बिहार की लोकगायिका और सामाजिक कार्यकर्ता नेहा सिंह द्वारा दर्ज एक याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करने जा रहा है। यह याचिका उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर को चुनौती देने से संबंधित है, जो उनके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार विधानसभा चुनाव और हिंदू-मुस्लिम राजनीति से जुड़े सोशल मीडिया पोस्ट पर दर्ज की गई थी।

मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति जे.के. महेश्वरी और न्यायमूर्ति विजय बिश्नोई की पीठ कर रही है।

नेहा सिंह ने अपनी याचिका में तर्क दिया है कि उनके सोशल मीडिया पोस्ट को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के दायरे में देखा जाना चाहिए और एफआईआर उनके विचार प्रकट करने के अधिकार का दमन करने की कोशिश है।

गौरतलब है कि नेहा सिंह अपने राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर बेबाक रुख के लिए जानी जाती हैं और इससे पहले भी उनके बयानों को लेकर कई बार विवाद खड़ा हो चुका है।


ओ हो! बिचारी नेहा सिंह राठौर की फरियाद कि उन्हें न्याय संहिता की कतिपय गंभीर धाराओं से बरी कर दिया जाय, सुप्रीम कोर्ट ने रिजेक्ट कर दिया। कपिल भाई सिब्बल के तमाम कानूनी दांव पेंच के बाद और बावजूद भी। कानून को ढ़ाल बनाकर बच निकलने का यह आखिरी दांव भी बेकार गया।

उन पर इतनी धारायें नालिश हैं – 27 अप्रैल, 2025 को लखनऊ के हजरतगंज पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर में भारतीय न्याय संहिता, 2023 की कई धाराओं के तहत अपराध का आरोप लगाया गया है, जिसमें धारा 196, 197, 302, 152 और 353 के साथ-साथ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2008 की धारा 69ए भी शामिल है। धारा 152 और 159 बीएनएस भी जोड़ी गयीं हैं। हाईकोर्ट ने पहले ही हस्तक्षेप से इन्कार कर दिया था।

अब नेहा सिंह को अपनी मुंहफटई की कीमत चुकानी पड़ेगी। यह औरों के लिए, सोशल मीडिया इन्फ्लुयेंसर के लिए भी एक सीख होगी। आलोचना ठीक है, मगर बदजुबानी नहीं।

-डॉ अरविंद मिश्रा

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन