Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

अमर उजाला के पत्रकार राकेश यादव जी की आत्मा को भगवान शांति प्रदान करें!

अनिल कुमार-

राकेश यादव, एक दोस्‍त ही नहीं, वह भरोसा थे जिस आंख मूंदकर विश्‍वास किया जा सकता था, लेकिन वो हम सबका भरोसा तोड़कर चले गये। चेहरे पर हमेशा मुस्‍कान लिये रहने वाले राकेश अपनी कच्‍ची गृहस्‍थी छोड़कर आज भोर में इहलोक से प्रस्‍थान कर गये। अब तक इस खबर पर विश्‍वास नहीं हो रहा है, और लग रहा है कि कोई बता देगा कि यह खबर झूठी है। राकेश इन दिनों चंदौली में अमर उजाला से जुड़े हुए थे। अचानक बीमार हुए और आज उनका निधन हो गया।

राकेश यादव

सुबह जब यह खबर मिली तो जी धक्‍क से कर गया। ऐसा लग रहा था कि अपने ही शरीर में जान नहीं बची है।

राकेश के साथ हमारी ढेर सारी खट्टी मीठी यादें हैं। बेहद सरल, सहज और संकोची राकेश के साथ हमने दैनिक जागरण में लंबे समय तक काम किया था। जिस खबर पर लगा दीजिये, उसे पूरा करके ही लाते थे राकेश। चंदौली में कोई भी काम होता था तो मैं राकेश को ही याद करता था। वह कड़ी भी आज टूट गई।

अभी महीना डेढ़ महीने पहले ही चंदौली गया था तो राकेश से मुलाकात हुई थी, तब कतई एहसास नहीं था कि हमारी यह आखिरी मुलाकात होगी। भगवान राकेश की आत्‍मा को शांति प्रदान करें तथा परिवार को दुख सहने की शक्ति दें। पर उनकी कच्‍ची गृहस्‍थी के बारे में सोचकर करेजा मुंह में आ जा रहा है।

विनम्र श्रद्धांजलि।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन