Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

पत्रकार कुलदीप पंवार ने साढ़े तीन साल बाद छोड़ा ज़ी मीडिया, तस्वीरें देखें

कुलदीप पंवार-

आज जी मीडिया में मेरा 3.5 साल का सफर पूरा हुआ। कहते हैं, कुछ सफर मंज़िल से ज़्यादा यादगार होते हैं — और मेरे लिए ये सफर वैसा ही रहा।

3.5 साल पहले जब मैं दैनिक भास्कर डिजिटल छोड़कर कुछ पारिवारिक कारणों से बेरोजगार होकर घर बैठा था, तब एक शख्स ने मुझपर भरोसा किया —

सुशांत एस. मोहन सर। उन्होंने मुझे जी मीडिया का हिस्सा बनने का मौका दिया, और वही दिन मेरी जिंदगी की नई शुरुआत बन गया।

पिछले कुछ महीने बेहद उतार-चढ़ाव वाले रहे। जी मीडिया में 3 साल से DNA का शिफ्ट एडिटर था। अचानक नई जिम्मेदारी Crucket Country के यूट्यूब हेड की दी गई। नई चीजें सीखने को मिली। सभी से तारीफ भी मिली। इसके बावजूद जिंदगी में कुछ अनिश्चितता का भाव इन महीनों में रहा। ऐसे में “जिंदगी को करीब से देखने का मौका मिला। रिश्तों, यारी-दोस्ती की परख हुई, कौन अपना-कौन पराया, ये भी पता लगा”।

कई लोगों से सीधे मदद भी मांगी, यह मदद बिना इस सोच के मांगी गई कि करियर में वो कभी मुझसे जूनियर रहे या सीनियर। इसमें पता लगा कि कौन लोग केवल आपके सामने अपना बनते हैं। दुख ये नहीं कि उन लोगों ने साथ नहीं दिया बल्कि दुख ये है कि यदि वे कुछ कर नहीं सकते थे या उन्हें कोई अड़चन लगती थी तो उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा क्यों नहीं?

खैर छोड़िए, जी मीडिया में इन 3.5 सालों में मैंने सिर्फ काम नहीं किया, बल्कि सीखा, बढ़ा और कई रिश्ते बनाए जो हमेशा साथ रहेंगे। पूजा मेहरोत्रा, चित्रेश सहगल, तनवीर अहमद, वर्षित, राजेश सिंह, शुभेष शर्मा, रईस खान, Nitin Sharma, Parinay Kumar ऋतु सिंह, सैयद बिलाल जाफरी, जया पांडे, कुसुम, अमन, अभय शर्मा, सौभाग्या गुप्ता, आदित्य कटारिया, आदित्य पूजन, ज्योति, अनामिका, मोहम्मद साबिर, भास्कर तिवारी, अरुण कुमार, भारत मल्होत्रा, नरेश कोश्यारी, रमेश शर्मा और टीम के वो सब साथी, जिनके नाम मैं यहां शामिल नहीं कर पाया हूं, — आप सबने हर मोड़ पर साथ दिया, और हर चुनौती को आसान बनाया।

आज जब मैं जी मीडिया को अलविदा कह रहा हूं, दिल में सिर्फ एक ही बात है — शुक्रिया!

हर सीख, हर याद और हर मुस्कान के लिए। अब वक्त है एक नई उड़ान का…

बहुत जल्द मैं बताऊंगा कि अब मेरा अगला पड़ाव कौन-सा प्रतिष्ठित मीडिया समूह है, जहां मैं नई शुरुआत करने जा रहा हूं।

सपनों की डगर लंबी है, पर हर ठिकाना मुझे और मजबूत बना रहा है। फिर मिलेंगे… नई कहानी, नए जुनून और उसी प्यार के साथ।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Ashutosh

    October 15, 2025 at 8:57 am

    जल्द ही आपसे मिलेंगें, आपका इंतजार यहां हो रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन