Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

शब्दचर्चा (53) : Comment का सही उच्चारण कॉमेंट या कमेंट?

नीरेंद्र नागर-

सोशल मीडिया के आने के बाद कई शब्द बहुत प्रचलित हुए हैं जैसे post, dp, reel, story, short, comment, likes, share, profile, follower, feed, hashtag, engagement, influencer आदि।

इनमें से अधिकतर शब्दों का उच्चारण सही ही किया जाता है लेकिन comment के मामले में सोशल और न्यूज़ मीडिया – दोनों में भारी संशय और अराजकता है। कोई इसे ‘कमेंट लिखता है, कोई ‘कॉमेंट। आप एक बार ‘कमेंट’ लिखकर गूगल पर हिंदी न्यूज़ सर्च करें और दूसरी बाद ‘कॉमेंट’ लिखकर, आपको एक ही संस्थान की एक ख़बर में ‘कॉमेंट’ लिखा मिलेगा तो दूसरी में ‘कमेंट’। पंजाब केसरी की एक ख़बर में मुझे ‘कामेंट’ भी मिला।

आज की शब्दचर्चा 53 में हम जानेंगे कि comment का सही उच्चारण क्या है। Comment का सही उच्चारण है ‘कॉमेंट’। किसी भी ढंग के शब्दकोश में आपको यही उच्चारण मिलेगा।

वैसे comment को कॉमेंट बोले जाने का भी एक कारण है। कारण है अंग्रेज़ी उच्चारण का रूल नंबर 2.

रूल नंबर 2 कहता है कि अगर दो syllable का (यानी दो हिस्सों में बँट सकने वाला) कोई शब्द नाउन हो तो उसका पहला हिस्सा (वावल) भारी बोला जाता है।

आप देखिए, Comment के दो हिस्से किए जा सकते हैं – Com और Ment; और यह नाउन है, इसलिए इसका पहला हिस्सा (Com) भारी बोला जाएगा – कॉम्। पूरे शब्द का उच्चारण होगा कॉमेंट।

Comment वर्ब के रूप में भी इस्तेमाल होता है। तब भी उसका उच्चारण कॉमेंट ही होगा।

Comment से ही बनता है Commentry और Commentator. इनका उच्चारण होगा कॉमंट्री और कॉमंटेटर। ध्यान दीजिए, कॉमेंट्री नहीं, कॉमंट्री, कॉमेंटेटर नहीं, कॉमंटेटर।

यानी Comment में ment का उच्चारण ‘मेंट’ हो रहा है लेकिन Commentry और Commentator में ‘मंट’ हो रहा है। अगर आप पूछेंगे कि ऐसा क्यों है तो मेरा जवाब होगा – No comments.

पिछली शब्दचर्चा…

शब्दचर्चा (52) : नौकरी के लिए आवेदन करने वाला अभ्यर्थी है या अभ्यार्थी?

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन