Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

ज़ी और एबीपी छोड़कर इन दो पत्रकारों ने न्यूज़24 से शुरू की नई पारी!

News24 डिजिटल से दो पत्रकारों ने अपनी नई पारी की शुरुआत की है। मीडिया इंडस्ट्री में दोनों के अनुभव और प्रोफेशनल सफर को देखते हुए यह कदम News24 ग्रुप के डिजिटल सेगमेंट को और मजबूती देने वाला माना जा रहा है।

सबसे पहले बात प्रीतम साहा की। उन्हें News24 Digital (English) की कमान सौंपी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, प्रीतम को यहां कंटेंट स्ट्रैटेजी और एडिटोरियल डायरेक्शन दोनों की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रीतम साहा के पास न्यूज़, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट — तीनों सेगमेंट्स में 17 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम किया है और इस दौरान India Today, MSN, Zee News, Republic World, ABP News और DNA जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से जुड़े रहे हैं। News24 से जुड़ने से पहले वे ABP News में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत थे।


गीतम श्रीवास्तव ने BAG Convergence में संभाली एंटरटेनमेंट एडिटोरियल कमान

कुछ ही दिनों पहले पत्रकार गीतम श्रीवास्तव ने BAG Convergence में Entertainment Editor के पद पर जॉइन किया है। उन्हें समूह के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर एंटरटेनमेंट टीम का नेतृत्व करने के साथ कंटेंट प्लानिंग, डेवलपमेंट और स्ट्रैटेजी की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।

गीतम श्रीवास्तव के पास 15 साल से ज्यादा का मीडिया अनुभव है। उन्होंने Zee Media, ABP News, India News और NewsX जैसे चैनलों में अहम भूमिकाएं निभाई हैं। ‘BAG Convergence’ से पहले वह Zee Media के एंटरटेनमेंट वर्टिकल Bollywood Life में Video Lead के रूप में कार्यरत थीं।

कंपनी के अनुसार, गीतम की नियुक्ति से News24 Digital और इसके एंटरटेनमेंट-फोकस्ड प्लेटफॉर्म E24 — दोनों को नया विजन और मजबूती मिलेगी। उनसे उम्मीद की जा रही है कि वे दर्शकों के लिए समयबद्ध, आकर्षक और विश्वसनीय एंटरटेनमेंट कंटेंट उपलब्ध कराएंगी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन