Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

अमर उजाला की इस ख़बर से चिढ़ा बरेली विकास प्राधिकरण, देखें विरोध का पत्र

बरेली। अमर उजाला की एक खबर ने बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) को तिलमिला दिया है। ‘बीडीए ने खुद का खजाना भरा, पर मुआवजा देने में निकला दम’ शीर्षक से 10 अक्टूबर 2025 को प्रकाशित रिपोर्ट पर प्राधिकरण ने नाराजगी जताते हुए अखबार के संपादक को स्पष्टीकरण भेजा है।

पत्र में बीडीए सचिव ने लिखा है कि अमर उजाला की खबर ‘भ्रामक’ और ‘तथ्यहीन’ है। उन्होंने कहा कि खबर में यह प्रकाशित किया गया कि कोर्ट के आदेश के बावजूद किसानों को ब्याज सहित मुआवजा नहीं दिया जा रहा, जबकि प्राधिकरण का दावा है कि कोर्ट के आदेशों का पालन किया जा रहा है।

बीडीए के सचिव ने रिपोर्ट में दिए गए तथ्यों को “एकतरफा” बताया और कहा कि पत्रकार द्वारा संस्थान का पक्ष नहीं लिया गया। पत्र में लिखा गया है कि “ऐसी खबरों से प्राधिकरण की साख पर सवाल उठता है और यह जनता को गुमराह करती हैं।”

सचिव ने इस मामले की सूचना मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री कार्यालय और सूचना विभाग लखनऊ को भी भेजी है। पत्र में कहा गया है कि खबर में जिस भूमि अधिग्रहण मुआवजे का जिक्र किया गया, वह प्रक्रिया न्यायालयीन विचाराधीन है और उसकी गलत व्याख्या की गई है।

बीडीए ने अमर उजाला से यह भी पूछा है कि ऐसी खबरें बिना आधिकारिक पक्ष लिए क्यों प्रकाशित की जा रही हैं, जबकि मामला कोर्ट में लंबित है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन