Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

न्यूज़24 डिजिटल में कपिल की एंट्री, ज़ी मीडिया से राजेश सरीन का इस्तीफा

न्यूज़24 डिजिटल की टीम में नई नियुक्ति हुई है। चैनल ने कपिल बहल को एसईओ हेड (SEO Head) के पद पर शामिल किया है। इस भूमिका में वे प्लेटफॉर्म की एसईओ रणनीति, कंटेंट विज़िबिलिटी और डिजिटल ग्रोथ से जुड़ी सभी गतिविधियों का नेतृत्व करेंगे।

कपिल बहल इससे पहले करीब सात वर्षों तक ‘ज़ी न्यूज़’ (Zee News) में SEO Lead के तौर पर कार्यरत थे। उन्हें डिजिटल मीडिया, ऑडियंस ग्रोथ और सर्च इंजन ऑप्टिमाइज़ेशन के क्षेत्र में 15 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में ‘दैनिक जागरण’ (Dainik Jagran) से की थी और इसके बाद ‘राजस्थान पत्रिका’, ‘इंडिया टीवी’, ‘आजतक’, ‘नेटवर्क18 (CNN-IBN)’ और ‘ज़ी न्यूज़’ जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न भूमिकाएं निभाईं।


इधर, सीनियर मीडिया प्रोफेशनल राजेश सरीन ने ‘ज़ी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड’ (ZMCL) से इस्तीफा दे दिया है। वे यहां चीफ रेवेन्यू ऑफिसर (CRO) के पद पर कार्यरत थे और सितंबर 2024 में कंपनी से जुड़े थे।

राजेश सरीन के इस्तीफे की वजह का खुलासा नहीं हुआ है और फिलहाल कंपनी ने यह भी नहीं बताया है कि उनकी जगह कौन जिम्मेदारी संभालेगा। मीडिया सेल्स और बिजनेस डेवलपमेंट में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले सरीन ‘टीवी18 ब्रॉडकास्ट लिमिटेड’, ‘स्टार इंडिया’, ‘बीसीसीएल’ (टाइम्स ग्रुप) और ‘एचटी मीडिया लिमिटेड’ जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अहम पदों पर काम कर चुके हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन