Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

जागरण मीडिया नेटवर्क में अंकित सिंह तोमर की बतौर डिप्टी एडिटर नई पारी

मनोरंजन पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी एक अहम जानकारी सामने आई है। अंकित सिंह तोमर ने जागरण मीडिया नेटवर्क में डिप्टी एडिटर (एंटरटेनमेंट) के पद पर नोएडा में जॉइन किया है। इस पद पर वे एंटरटेनमेंट टीम का नेतृत्व करेंगे।

अंकित सिंह तोमर का मीडिया करियर वर्ष 2014 में एक रीजनल वेब पोर्टल से शुरू हुआ था। इसके बाद उन्होंने जनता टीवी में बतौर एंटरटेनमेंट प्रोड्यूसर काम किया, जहां उन्होंने प्रोग्रामिंग और एंटरटेनमेंट शोज़ के साथ रिपोर्टिंग भी की।

वर्ष 2017 से 2019 के बीच अंकित E24/News24 चैनल से जुड़े रहे। इसके बाद 2019 में उन्होंने ज़ी न्यूज़ का रुख किया और यहां बतौर एंटरटेनमेंट प्रोड्यूसर कई चर्चित शोज़ पर काम किया। उन्होंने ‘Bollywood Breaking’ जैसे लोकप्रिय शो को प्रोड्यूस किया, कई सेलेब्रिटी इंटरव्यू किए और अवॉर्ड-विनिंग शो ‘Time Machine’ का भी निर्माण किया।

वर्ष 2022 में अंकित सिंह तोमर भारत 24 की टीम का हिस्सा बने, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट प्रोड्यूसर और प्रोग्रामिंग प्रोड्यूसर के रूप में काम किया। उन्होंने कई चर्चित इंटरव्यू किए और गुजरात विधानसभा चुनाव को बतौर एंकर कवर किया। उनका चुनावी शो ‘Mota Bhai Shu Chale Che’ दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय रहा। उन्होंने चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी एंकर और रिपोर्टर की भूमिका निभाई।

इसके बाद अंकित न्यूज़ नेशन से जुड़े, जहां उन्होंने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को बतौर एंकर कवर किया। उनका चुनावी शो ‘Matwala’ दर्शकों में चर्चा का विषय बना। उन्होंने चैनल में एंटरटेनमेंट हेड के रूप में भी जिम्मेदारी निभाई।

जनवरी 2025 में उन्होंने ज़ी5 में बतौर प्रोडक्शन हेड जॉइन किया था और अब उन्होंने जागरण मीडिया नेटवर्क में डिप्टी एडिटर (एंटरटेनमेंट) के रूप में नई पारी की शुरुआत की है।

अंकित सिंह तोमर को टीवी और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म्स पर एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन, प्रोग्रामिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और एंकरिंग में एक दशक से अधिक का अनुभव है। अपनी नई भूमिका में वे जागरण मीडिया के एंटरटेनमेंट कंटेंट को नई दिशा और ऊंचाई देने जा रहे हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन