Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप पंवार और विनोद लांबा के बारे में सूचनाएं!

वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप पंवार ने मीडिया में नई पारी की शुरुआत करते हुए ‘टाइम्स समूह’ (Times Group) को जॉइन किया है। वह यहां ‘नवभारत टाइम्स’ (डिजिटल) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर जिम्मेदारी निभा रहे हैं और फिलहाल स्पोर्ट्स टीम को लीड कर रहे हैं।

कुलदीप पंवार इससे पहले करीब साढ़े तीन साल तक ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में कार्यरत थे, जहां उन्होंने ‘डीएनए हिंदी’ में बतौर शिफ्ट हेड (न्यूज) और हाल में ‘Cricket Country’ के यूट्यूब हेड के तौर पर काम किया।

मीडिया जगत में दो दशकों से अधिक अनुभव रखने वाले कुलदीप ने अपने करियर की शुरुआत ‘अमर उजाला’ मेरठ से की थी। इसके बाद उन्होंने ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’, ‘आईनेक्स्ट’, ‘दैनिक जागरण’, ‘राजस्थान पत्रिका’, ‘दैनिक भास्कर’ और ‘अमर उजाला’ जैसे संस्थानों में अहम पदों पर काम किया।

अब वह ‘टाइम्स समूह’ के साथ अपने अनुभव और नेतृत्व क्षमता के दम पर डिजिटल स्पोर्ट्स पत्रकारिता को नई दिशा देने जा रहे हैं।


‘जी मीडिया’ (Zee Media) ने वरिष्ठ पत्रकार विनोद लांबा पर भरोसा जताते हुए उन्हें ‘जी पंजाब’ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वे पहले से ही ‘जी दिल्ली/एनसीआर/हरियाणा’ के एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वहीं, दीपक धीमान को ‘जी पंजाब’ के एडिटर पद से कार्यमुक्त किया गया है।

मार्च 2025 में ‘जी मीडिया’ से जुड़ने के बाद विनोद लांबा ने चैनल के कंटेंट और प्रोग्रामिंग में उल्लेखनीय सुधार किए हैं। इससे पहले वे ‘टोटल टीवी’ (Total TV) में एडिटोरियल लीडरशिप की भूमिका निभा रहे थे।

फरीदाबाद के रहने वाले विनोद लांबा को मीडिया में 18 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने करियर की शुरुआत ‘डीडी न्यूज’ से की थी और ‘डीडी स्पोर्ट्स’, ‘सीएनईबी’, ‘लाइव इंडिया’, ‘न्यूज24’, ‘इंडिया न्यूज’ और ‘टोटल टीवी’ जैसे चैनलों में भी काम किया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन