Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

जी ग्रुप से आर गोपालन और इंडिया टुडे से अनुज खरे के बारे में सूचनाएं!

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) ने अपने शेयरधारकों की मंजूरी के लिए पोस्टल बैलेट नोटिस जारी किया है। कंपनी ने सेबी के नियम 30 के तहत दी गई जानकारी में बताया कि बोर्ड ने वर्तमान इंडिपेंडेंट डायरेक्टर आर. गोपालन को नॉन-एग्जिक्यूटिव, नॉन-इंडिपेंडेंट डायरेक्टर के रूप में नियुक्त करने का प्रस्ताव पारित किया है।

कंपनी के अनुसार, आर. गोपालन का दूसरा कार्यकाल 24 नवंबर 2025 को समाप्त हो जाएगा। इसके बाद बोर्ड ने उन्हें नई भूमिका में शामिल करने की सिफारिश की है।

यह नोटिस 16 अक्टूबर 2025 की घोषणा के बाद जारी किया गया है और इसे इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से उन शेयरधारकों को भेजा गया है जिनके ईमेल पते कंपनी या डिपॉजिटरी के रिकॉर्ड में दर्ज हैं। यह नोटिस 24 अक्टूबर 2025 तक रिकॉर्ड में मौजूद सदस्यों को भेजा गया।

शेयरधारक एनएसडीएल (NSDL) प्लेटफॉर्म के जरिए ई-वोटिंग के माध्यम से अपनी मंजूरी दे सकते हैं। ई-वोटिंग प्रक्रिया 30 अक्टूबर 2025 सुबह 9 बजे से शुरू होकर 28 नवंबर 2025 शाम 5 बजे तक चलेगी। इसके बाद एनएसडीएल का ई-वोटिंग मॉड्यूल बंद कर दिया जाएगा।

कंपनी ने बताया कि पोस्टल बैलेट का परिणाम 29 नवंबर 2025 तक घोषित कर दिया जाएगा।


वरिष्ठ पत्रकार अनुज खरे ने छोड़ा इंडिया टुडे ग्रुप, डिजिटल विंग में निभा रहे थे अहम भूमिका

वरिष्ठ पत्रकार अनुज खरे ने इंडिया टुडे (India Today) समूह से इस्तीफा दे दिया है। वे वर्तमान में आजतक डिजिटल में बतौर एडिटर कार्यरत थे, जहां उनके जिम्मे ‘गुड न्यूज टुडे’ (GNT) और ‘किसान तक’ (Kisan Tak) जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म थे।

सूत्रों के मुताबिक, 31 अक्टूबर 2025 इस संस्थान में उनका आखिरी कार्यदिवस होगा। हालांकि, उनका अगला पड़ाव क्या होगा, इस बारे में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

अनुज खरे करीब साढ़े चार साल से इंडिया टुडे समूह से जुड़े हुए थे। उन्होंने शुरुआत में ‘तक’ डिजिटल ऐप्स में क्लस्टर हेड (ऐप एंड साइट) की भूमिका निभाई। करीब पौने तीन साल पहले एग्जिक्यूटिव एडिटर पाणिनि आनंद के इस्तीफे के बाद उन्हें एडिटर का पदभार सौंपा गया था।

इससे पहले अनुज खरे जी मीडिया में एडिटर (डिजिटल) के तौर पर कार्यरत थे। वे अगस्त 2020 में दैनिक भास्कर समूह से ज़ी मीडिया से जुड़े थे। ‘भास्कर’ में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने dainikbhaskar.com को शीर्ष हिंदी न्यूज वेबसाइटों में स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई।

वर्ष 2012 से 2015 के बीच उन्होंने दिव्य भास्कर (Gujarati) के एडिटर के रूप में काम किया और दिव्य मराठी (Marathi) वेबसाइट का भी नेतृत्व किया। प्रिंट मीडिया में भी वे एडिटर और ग्रुप हेड मैगज़ीन्स रहे हैं और जयपुर सिटी भास्कर सहित कई संस्करणों की लॉन्चिंग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन