Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

अर्नब के शो में पाकिस्तानी पैनलिस्ट ने बिपिन रावत और आर्मी का अपमान किया, देखें वीडियो

टीवी पत्रकार अर्नब गोस्वामी एक बार फिर विवादों में हैं। इस बार मामला उनके शो में पाकिस्तानी मेहमानों को बुलाने का है, जिन पर भारतीय सेना और दिवंगत सीडीएस जनरल बिपिन रावत के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां करने का आरोप लगा है। इसको लेकर वरिष्ठ पत्रकार अभिसार शर्मा और मोहम्मद जुबैर ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। दोनों ने सवाल उठाया है कि भड़काऊ पत्रकारिता पर रोक लगाने के बजाय सरकार सिर्फ डिजिटल पत्रकारों को निशाना क्यों बना रही है।


अभिसार शर्मा का सवाल – “हर बार कैसे बच निकलते हैं अर्नब गोस्वामी?

पत्रकार अभिसार शर्मा ने अर्नब गोस्वामी को लेकर तीखा सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि, “अर्नब गोस्वामी ने अपने शो में पाकिस्तानी मेहमानों को बुलाया और इन लोगों ने हमारे सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत और भारतीय सेना का अपमान किया। आखिर वो हर बार कैसे बच निकलते हैं? सूचना और प्रसारण मंत्रालय क्या कर रहा है? क्या उनका काम सिर्फ डिजिटल पत्रकारों को डराना है? अश्विनी वैष्णव जी, क्या भड़काऊ चैनलों पर कोई नियंत्रण नहीं है?”


मोहम्मद जुबैर का तंज – “व्यूज़ बढ़ाने के लिए खुद को गाली दिलवाई”

Alt News के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर ने भी अर्नब गोस्वामी पर कटाक्ष किया। उन्होंने लिखा, “अर्नब पहले भारतीय एंकर हैं जिन्होंने अपने ही चैनल पर पाकिस्तानी पैनलिस्ट को बुलाया ताकि वो खुद को गाली दें — बस इसलिए कि शो की टीआरपी और व्यूज़ बढ़ जाएं।”

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन