Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

वरिष्ठ पत्रकार और लेखक मुज्तबा आब्दी का निधन!

नोएडा/रामपुर: रामपुर के वरिष्ठ पत्रकार, लेखक और राष्ट्रवादी चिंतक मुज्तबा आब्दी का निधन हो गया। उन्होंने नोएडा में अपने बेटे के पास अंतिम सांस ली। शाम को उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक मोहल्ले लाल कब्र, रामपुर में किया गया।

1940 में रामपुर के मोहल्ला लाल कब्र में जन्मे मुज्तबा आब्दी ने अपने जीवनकाल में राजनीति, पत्रकारिता और सामाजिक चिंतन—तीनों क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया।

साल 1952 में वे सेठ बिशन चंद्र के चुनाव प्रभारी बने, जिन्होंने उस समय रामपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। राजनीतिक जीवन के शुरुआती दौर में वे जनसंघ के तत्कालीन रामपुर अध्यक्ष ब्रह्मदत्त मित्तल, पूर्व विधायक बलवीर सिंह और पूर्व सांसद राजेंद्र प्रसाद शर्मा के घनिष्ठ सहयोगी रहे।

मुज्तबा आब्दी का भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से भी गहरा जुड़ाव रहा। वे संघ के सक्रिय स्वयंसेवक रहे और संगठनात्मक कार्यों में निरंतर योगदान देते रहे।

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने उर्दू दैनिक ‘कौमी जंग’ में पत्रकार और लेखक के रूप में कार्य किया। उनकी आवाज़ कई बार आकाशवाणी रामपुर से सुनाई दी, जहाँ वे विभिन्न विषयों पर अपने विचार और विश्लेषण प्रस्तुत करते थे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मुज्तबा आब्दी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, “मुज्तबा आब्दी साहब एक बेहतरीन और बेमिसाल शख्सियत थे, जिन्होंने समाज और राष्ट्र—दोनों के प्रति समर्पित जीवन जिया।”

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन