Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

NDTV 24×7 की महिला प्रोड्यूसर के साथ वारदात, आधी रात पीछा कर तोड़े कार के शीशे

नोएडा। राजधानी से सटे नोएडा में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एनडीटीवी 24×7 की सीनियर प्रोड्यूसर का देर रात दो युवकों ने पीछा किया और उनकी कार की विंडस्क्रीन तोड़ दी। घटना शुक्रवार करीब 12:45 बजे की है, जब पत्रकार नोएडा सेक्टर-129 स्थित ऑफिस से दिल्ली के वसंत कुंज स्थित अपने घर लौट रही थीं।

सूत्रों के मुताबिक, दो युवक लगातार उनकी कार का पीछा करते रहे और कुछ दूरी पर पहुंचने के बाद उनकी कार को ओवरटेक कर रोकने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपियों ने कार की विंडस्क्रीन पर हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया।

पत्रकार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नोएडा पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों की पहचान हो चुकी है और उनकी तलाश जारी है।

यह घटना फिर एक बार महिलाओं की सुरक्षा और रात के समय सड़क पर कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन