Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

कानपुर के सौरभ भदौरिया को भी अमिताभ यश से खतरा, सुरक्षा और सीबीआई जांच की मांग!

लखनऊ/कानपुर- आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने कानपुर के सौरभ भदौरिया द्वारा यूपी के एडीजी अमिताभ यश से स्वयं की जान का खतरा होने के आरोपों के संबंध में आज भारत के गृहमंत्री को शिकायत भेजी है.

अपनी शिकायत में उन्होंने कहा कि दो दिन पहले अखिलेश दुबे कांड को सामने लाने वाले भाजपा नेता रवि सतीजा ने सार्वजनिक रूप से यूपी के पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार का हवाला देते हुए अमिताभ यश पर गलत संरक्षण देने का आरोप लगाया था. अमिताभ ठाकुर ने गृह मंत्री से इन तथ्यों का संज्ञान लेते हुए प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग की थी.

उन्होंने कहा कि इसके बाद उनके पुराने परिचित कानपुर के सौरभ भदोरिया में उनसे संपर्क कर बताया कि उन्हें और उनके परिवार को अमिताभ यश से गंभीर खतरा है, जो सौरभ भदोरिया द्वारा उच्चस्तरीय भ्रष्टाचार का विरोध करने के कारण उनका एनकाउंटर या कोई भी गंभीर परिणाम कर सकते हैं. सौरव भदोरिया ने उनके साथ कोई भी घटना हो जाने की आशंका व्यक्त की.

अमिताभ ठाकुर ने एडीजी लॉ ऑर्डर जैसे पद पर बैठे व्यक्ति पर लगातार इस प्रकार लग रहे आरोपों को अत्यंत गंभीर बताते हुए गृह मंत्री से तत्काल उन्हें इन पदों से हटाने के साथ रवि सतीजा और सौरव भगोरिया की पूर्ण सुरक्षा करने तथा इन आरोपों की सीबीआई जांच की बात कही है.


अमिताभ यश के खिलाफ CBI जांच, BJP नेता की सुरक्षा की मांग

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने भारत के गृहमंत्री को शिकायत भेज कर कानपुर के अखिलेश दुबे कांड में यूपी के एडीजी अमिताभ यश पर लग रहा है अत्यंत गंभीर आरोपों की सीबीआई जांच की मांग की है.

अपनी शिकायत में उन्होंने कहा कि इस कांड को सामने लाने वाले भाजपा नेता रवि सतीजा ने सार्वजनिक रूप से यूपी के पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार का हवाला देते हुए अमिताभ यश पर अखिलेश दुबे को संरक्षण देने का आरोप लगाया है.

अमिताभ ठाकुर ने कहा कि उन्होंने लगभग ढाई महीने पूर्व ही रवि सतीजा से हुई बातचीत के बाद यूपी के मुख्यमंत्री को इन तथ्यों से अवगत कराते हुए जांच की मांग की थी. दोबारा इंस्पेक्टर सभाजीत मिश्रा द्वारा अपनी गिरफ्तारी के समय अमिताभ यश का नाम दिए जाने के बाद भी उन्होंने इस संबंध में शिकायत भेजी थी, इसके बाद भी अब तक इन शिकायतों का कोई संज्ञान नहीं लिया गया.

अमिताभ ठाकुर ने राज्य सरकार से उम्मीद पूरी तरह समाप्त होने की स्थिति में गृह मंत्री से स्वयं मामले का संज्ञान लेकर इसकी सीबीआई जांच की बात कही की है. साथ ही उन्होंने रवि सतीजा द्वारा अमिताभ यश का नाम लेने पर उनकी हत्या हो जाने की आशंका की बात बताते हुए उन्हें उच्चस्तरीय सुरक्षा देने की मांग की है.

गृह मंत्री भारत सरकार को भेजी गई शिकायत की प्रति

Related News…

अखिलेश दुबे कांड : अमिताभ यश का नाम छापने में कांपे अख़बार, एक साहसी पत्रकार की छानबीन क्यों?

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन