Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

नोएडा कैंपस में सहाराकर्मियों के धरने का 107वां दिन — पानी बिजली कटने से तनाव की स्थिति!

खबर नोएडा के सहारा कैंपस से — जहाँ सहारा टीवी के कर्मचारियों का धरना आज अपने 107वें दिन में पहुँच गया है। लेकिन इस बीच सहारा मैनेजमेंट ने ऐसा कदम उठाया है जिसने मानवता को भी शर्मसार कर दिया है।

दरअसल, मैनेजमेंट ने कैंपस की बिजली और पानी की आपूर्ति पूरी तरह से बंद कर दी है, जिससे धरने पर बैठे कर्मचारियों में भारी रोष फैल गया है कर्मचारियों का कहना है कि बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं बंद करके, मैनेजमेंट उन पर दबाव बनाना चाहता है ताकि वे अपना धरना समाप्त कर दें।

लेकिन कर्मचारियों ने दो टूक कहा है —हम पीछे नहीं हटेंगे, जब तक हमें न्याय और हमारा हक़ नहीं मिलता।” कर्मचारियों ने इस अमानवीय कार्रवाई के लिए सीईओ सुमित राय, प्रोडक्शन हेड एस. के. वर्मा, और सर्विस डिवीजन हेड शत्रुघ्न श्रीवास्तव को जिम्मेदार ठहराया है।

धरने पर बैठे कर्मचारियों ने इस पूरे मामले की जानकारी जिलाधिकारी को भी दे दी है, और फिलहाल सहारा कैंपस में तनाव का माहौल बना हुआ है। कर्मचारियों का कहना है कि वे अपने हक और सम्मान के लिए लड़ाई जारी रखेंगे, चाहे इसके लिए उन्हें और कितने भी दिन धरने पर क्यों न बैठना पड़े।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन