Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दिल्ली

भौं-भौं करती कांग्रेस सांसद ने मीडिया को दिनभर का मसाला दे दिया! वीडियो देखें

कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी संसद भवन परिसर में अपनी कार में एक आवारा कुत्ता लेकर पहुँचीं तो मामला तूल पकड़ गया। अब खबर है कि राज्यसभा में उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाया जा सकता है।

रेणुका चौधरी ने वाकई मीडिया को दिनभर का पूरा मसाला थमा दिया — संसद परिसर में कार के भीतर आवारा कुत्ता, उस पर सत्तापक्ष की आपत्तियाँ, फिर उनका “संसद में लोग काटते हैं, कुत्ते नहीं” वाला बयान, और आखिर में पत्रकारों के सवाल पर “भौं-भौं… और क्या बोलूं?” जैसा तंज।

सियासत और सनसनी—दोनों को एक साथ सर्व करने वाला ऐसा दृश्य भला मीडिया कैसे छोड़ देता!

बुधवार को जब मीडिया ने रेणुका चौधरी से इस विवाद पर सवाल पूछा, तो उन्होंने व्यंग्य करते हुए “भौं-भौं… और क्या बोलूं?” कहकर जवाब दिया। विशेषाधिकार प्रस्ताव को लेकर उन्होंने कहा—“जब आएगा, तब उसका मुँहतोड़ जवाब दूँगी।”

आखिर विवाद हुआ क्यों?

सोमवार को रेणुका चौधरी अपनी कार में एक आवारा कुत्ता लेकर संसद परिसर में दाखिल हुईं। सत्ता पक्ष के सांसदों ने इसे “ड्रामा” कहा और नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया।

इसके जवाब में रेणुका चौधरी ने तीखी टिप्पणी की— “जो लोग अंदर बैठे हैं, वो काटते हैं… कुत्ते नहीं काटते।”

उन्होंने दावा किया कि वह उस घायल कुत्ते को पशु चिकित्सक के पास ले जा रही थीं और इसमें किसी नियम का उल्लंघन नहीं है। उनके मुताबिक सरकार को जानवरों से कोई लगाव नहीं है और आवारा कुत्तों को बचाने के खिलाफ कोई कानून भी नहीं है।

मीडिया द्वारा पूछे जाने पर उन्होंने कहा— “वह (कुत्ता) मेरी कार में था, तो इन लोगों को क्या ऐतराज़ है? इतना छोटा है, क्या यह किसी को काट लेगा? संसद के अंदर मौजूद लोग ज्यादा खतरनाक हैं।”

इस पूरे घटनाक्रम पर राजनीति तेज है और अब नज़र इस पर है कि क्या सच में उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव पेश किया जाएगा या नहीं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन