Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

इंडिया टुडे समूह के लिए यह बड़ी उपलब्धि है!

इंडिया टुडे समूह ने एक बड़ी छलांग लगाई है। वह अब ग्लोबल बनने की दिशा में कदम बढ़ाता दिख रहा है। जिसके तहत भारत दोरे पर आ रहे रूसी राष्ट्रपति पुतिन का इंटरव्यू कर लिया। पुतिन का रूस की धरती से इंडिया टुडे की स्क्रीन पर आना जितनी बड़ी बात उतनी ही बड़ी बात इंडिया टुडे और अंजना ओम कश्यप के लिए भी है। नीचे पढ़िए कुछ कमेंट्स और वीडियो भी देखें…


मि. सिन्हा-

तो अंजना ओम कश्यप ने एससीओ बैठक के उस सबसे चर्चित लम्हे पर सवाल पूछा—जब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी कार में लिफ़्ट देने की पेशकश की थी।

लेकिन सच कहें तो इससे भी बड़ा पल इंडिया टुडे ग्रुप के लिए है। उन्होंने पुतिन से ऑन रिकॉर्ड बात करवा ली—एक ऐसा इंटरव्यू मोमेंट जिसकी किसी को उम्मीद भी नहीं थी।

कूटनीति की हलचल के बीच मीडिया के लिए यह किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं।


जैकी यादव-

ये क्या देख रहा हूँ मैं. अंजना ओम कश्यप व्लादिमीर पुतिन का इंटरव्यू कर रहीं हैं.

पत्रकारिता जगत में Western Media का एकछत्र कब्जा रहा है मगर अब India Today भारत की तरफ़ से Global बन रहा है, India Today पर Putin का आना कोई साधारण बात नहीं है,

India Today भी अब उस फहरिस्त में गिना जाने लगेगा जिसमें अब तक BBC, CNN और Al Jazeera गिने जाते हैं.


क्रांति कुमार-

अंजना ओम कश्यप को व्लादिमीर पुतिन का इंटरव्यू करते देखकर साफ़ समझ आ रहा है कि भारतीय मीडिया अब सिर्फ़ दिल्ली के स्टूडियो तक सीमित नहीं रहा.

अब तक Global इंटरव्यू की दुनिया BBC, CNN और Al Jazeera जैसे चैनलों के इर्द-गिर्द घूमती थी। लेकिन India Today ने पहली बार उस दायरे को सच में तोड़ दिया है।

ये इंटरव्यू सिर्फ़ कंटेंट नहीं एक perception shift है. दुनिया के बड़े नेता अब भारतीय माइक्रोफोन को भी उसी टेबल पर जगह दे रहे हैं.

India Today का ये कदम भारतीय पत्रकारिता को “रीजनल” वाली छवि से ऊपर उठा रहा है.

https://twitter.com/MeghUpdates/status/1996467002819608895
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन