Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

एआई के दौर में पत्रकार बनने से बेहतर है प्लंबर बन जाओ!

नीरज ठाकुर-

अगर आप पत्रकार हैं, या पत्रकार बनने का सपना रखते हैं, तो एक सत्य अपने दिमाग में पक्का बिठा लीजिए—प्रेस रिलीज़ या इंटरनेट से उठाई गई कहानियों को ChatGPT में डालकर ‘खबर’ लिखना पत्रकारिता नहीं है। यह महज़ डेटा एंट्री है, जो न आपको कोई पहचान देती है, न संतोष, और न भविष्य।

जो न्यूज़ रूम आपको दिनभर प्रॉम्प्ट टाइप करने पर लगा रहा है, दरअसल वह चुपचाप आपकी जगह लेने की तैयारी कर रहा है।

असली पत्रकारिता इसके उलट है। यह आपको सोचने, सवाल पूछने, सफ़र करने, देखने-समझने, परखने और वह सब लाने के लिए कहती है—जो कोई मशीन नहीं देख सकती। यही वह काम है जो टिकता है।

इसमें मेहनत ज़्यादा है, समय ज़्यादा है, लेकिन इसी में वह गहराई है जो आपको अगले दस साल में भी रोज़गार देगी—और ज़िंदगी भर आपको उत्साहित रखेगी।

और अगर आपका काम आपको सिर्फ़ प्रॉम्प्ट-बॉय बना दिया है, तो एलन मस्क और जेनसन हुआंग की बात याद रखिए—AI के दौर में सबसे सुरक्षित नौकरियां होंगी प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन और किसान, यानी वे लोग जो अपने हाथों से असली समस्याएँ हल करते हैं।

अगर पत्रकारिता सिर्फ प्रॉम्प्ट लिखना बन गई, तो वह इस सुरक्षित सूची में कभी नहीं होगी।

इसलिए ऐसा काम चुनिए जो आपको मानवीय, कुशल और भविष्य-योग्य बनाए।

कहना पड़े तो कड़वा सही— प्रॉम्प्ट पत्रकार बनने से बेहतर है प्लंबर बनना।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन