
दिल्ली के महाराष्ट्र सदन में न्यूज़ इंडिया 24×7 के कॉन्क्लेव में सिर्फ नेतृत्व का जमघट दिखा वहीं विकसित भारत 2047 के रोड मैप पर सवाल जवाब की बेहतरीन प्रस्तुति देखने को मिली। न्यूज़ इंडिया के कॉन्क्लेव में मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने विकसित भारत का ब्लूप्रिंट चैनल के मंच से साझा किया।
चैनल के चेयरमैन शैलेंद्र शर्मा के नेतृत्व में कॉनक्लेव की शुरुआत केंद्रीय कानून मंत्री और राजस्थान के वरिष्ठ भाजपा नेता अर्जुन राम मेघवाल ने की। उसके बाद लगातार मंत्रियों के आने का सिलसिला जारी रहा।
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद दुबे के अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी, आलोक शर्मा समेत तमाम नेताओं की मौजूदगी कॉन्क्लेव की कामयाबी का प्रमाण है।


कॉन्क्लेव के दौरान सिर्फ नेतृत्व के साथ सरकार के विकास के रोड मैप की बात हुई। वहीं प्रदीप भंडारी और अन्य प्रवक्ताओं ने अपनी पार्टी के विचार को मंच से साझा किया, न सिर्फ राजनीतिक मुद्दों पर बल्कि सामाजिक और संस्कृत दोनों पहलुओं को न्यूज़ इंडिया के कॉन्क्लेव में शामिल किया गया था।
कॉन्क्लेव के दौरान मशहूर कवित्री अनामिका जैन अंबर और वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज तिवारी की मौजूदगी ने कॉन्क्लेव को रोमांचक बना दिया। वहीं, हिंदू धर्म और सनातन के प्रचारकों ने भी मंच से धर्म की बात की सनातन की बात की और सरकार और सनातन के बीच संबंध में स्थापित करने वाले कड़ी को और मजबूत करने का अपना लक्ष्य न्यूज़ इंडिया के दर्शकों के साथ साझा किया।
सुबह 9:00 बजे से लेकर लगातार 12 घंटे तक मंत्रियों, नेताओं और चर्चित चेहरों का न्यूज़ इंडिया के मंच पर मौजूदगी जारी रही। इसी क्रम में इस्लामिक स्कॉलर उमैर इलियासी ने न्यूज़ इंडिया के मंच से सरहद पार पाकिस्तान के करतूत को लेकर खूब खरी खोटी सुनाई और आतंकवाद के मुद्दे पर खुलकर पाकिस्तान की मुखालफत की।


कॉन्क्लेव का समापन वरिष्ठ नेता और केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के सेशन के साथ हुआ। न्यूज़ इंडिया 24/7 के मंच से नितिन गडकरी ने परिवहन के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में विकास के तमाम रोड मैप और एक्सक्लूसिव जानकारी न्यूज़ इंडिया के दर्शकों के साथ साझा की साथ ही इस बेहतरीन आयोजन के लिए न्यूज़ इंडिया के चेयरमैन शैलेंद्र शर्मा को बधाई दी।


