Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

एनडीटीवी से दीपक पोखरियाल का इस्तीफा, अब रूस के चैनल में नौकरी करेंगे!

NDTV से बड़ी सूचना सामने आई है। संस्थान के सीनियर वीडियो एडिटर दीपक पोखरियाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। दीपक लंबे समय से NDTV के महत्वपूर्ण स्तंभ माने जाते थे और उन्होंने चैनल के कई बड़े कार्यक्रमों के लिए वीडियो पैकेज तैयार किए हैं।

NDTV में शामिल होने से पहले दीपक न्यूज नेशन में वीडियो एडिटर के पद पर कार्यरत थे। बता दें कि दीपक एडिटिंग के क्षेत्र में माहिर माने जाते हैं। खासकर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए मॉडर्न एडिटिंग स्टाइल में।

सूत्रों के मुताबिक, दीपक जल्द ही रूसी टीवी (Russia Today/RT) के नोएडा स्थित यूनिट में ज्वाइन कर सकते हैं।

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या दीपक पोखरियाल NDTV से अपनी कोई टीम साथ ले जाएंगे या नहीं। फिलहाल इतना तय है कि वे रूस समर्थित इस नए न्यूज़ नेटवर्क में बड़े बदलावों की तैयारी में हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन