Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

ज़ी न्यूज़ में शारिकुल होदा ने अपनी 6 साल की पारी को दिया विराम!

ज़ी मीडिया में 6 साल और 1 महीने की शानदार पारी के बाद सीनियर जर्नलिस्ट शारिकुल होदा उर्फ ‘शारिक’ ने इस संस्थान को अलविदा कह दिया. वो यहां ज़ीन्यूज़डॉटकॉम वेबसाइट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत थे. इस मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में वो स्पोर्ट्स, हेल्थ, लाइफस्टाइल और रिलेशनशिप सेक्शन को लीड कर चुके हैं. साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों में भी उनकी अच्छी पकड़ रही. शारिकुल ने 7 नवंबर 2025 को ही ज़ी न्यूज़ से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद वो एक महीने के नोटिस पीरियड पर थे.

WION में लगी थी नौकरी

ज़ी मीडिया में शारिकुल ने WION चैनल में नवंबर 2019 को बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर ज्वॉइन किया था, जहां उन्हें लाइव ट्रांस्लेशन का काम संभाला. हालांकि 4 महीने के भीतर ही उन्हें ज़ीन्यूज़डॉटकॉम की वेबसाइट में शिफ्ट कर दिया गया. कोरोना काल जैसे मुश्किल वक्त में उन्होंने स्पोर्ट्स डेस्क को जिम्मेदारी के साथ संभाला. बाद में उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ और रिलेशनशिप सेक्शन में काम और लीड करने का मौका मिला.

शारिकुल के लिए स्पोर्ट्स उनकी पसंदीदा बीट रही है, लेकिन नेशनल, इंटरनेशनल, टेक, रिलेशनशिप और एंटरटेनमेंट की खबरों का लंबा तजुर्बा है. उन्होंने जर्नलिज्म करियर की शुरुआत 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न की. फिर दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, श्री न्यूज़, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION जैसे संस्थानों में वो सेवाएं दे चुके हैं. वो टेलीविजन मीडिया में कई साल बिताने के आप उन्होंने अपनी फील्ड डिजिटल मीडिया में स्विच कर ली थी.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन