Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

रफ्तार मीडिया से प्रियंका तिवारी ने शुरू की नई पारी!

प्रियंका तिवारी ने अपनी नई पारी नेशनल टीवी चैनल रफ्तार मीडिया के साथ शुरू की है। उन्होंने बतौर प्रोड्यूसर डेढ़ सालों तक नक्षत्र न्यूज बिहार-झारखंड टीवी चैनल में अपनी सेवाएं देने के बाद इस्तीफा दे दिया है। कशिश न्यूज, न्यूज 11 भारत, नक्षत्र न्यूज जैसे कई टीवी संस्थानों में अपनी सेवाएं देकर मीडिया के क्षेत्र में एक अलग पहचान बना चुकी हैं।

अब प्रियंका तिवारी ने नई पारी बतौर न्यूज एंकर के रूप में रफ्तार मीडिया के साथ शुरू की है।

मूल रूप से बिहार के औरंगाबाद जिले की रहने वाली प्रियंका ने रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स एंड जर्नलिज्म की पढ़ाई की है। मीडिया में करीब 7 सालों का अनुभव है। नक्षत्र न्यूज और बाकी संस्थाओं में अपने कार्यकाल के दौरान अपनी लिखावट की विशिष्ट शैली से दर्शकों और प्रबंधन दोनों के बीच अलग पहचान बनाई है।

भड़ास4मीडिया से हुई बातचीत में प्रियंका ने अपनी नई पारी को लेकर काफी उत्सुकता जताई। साथ ही उन्होंने कहा कि अबतक वो कैमरे के पीछे काम करती थी। एंकर के लिए खबरें लिखा करती थी, अब कैमरे के सामने आने का मौका मिला है। इसलिए नई पारी को लेकर ज्यादा उत्साहित हूँ। इस दौरान प्रियंका तिवारी ने नक्षत्र न्यूज के प्रबंधन और बाकी सहयोगियों को साथ देने के लिए धन्यवाद दिया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन