Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

पिछले पाँच सालों में धन्ना सेठों के 6.15 लाख करोड़ रुपये माफ!

लोकसभा में पूछे गए एक सवाल के जवाब में वित्त मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि पिछले पाँच वित्तीय वर्षों और वर्तमान वित्त वर्ष (30 सितंबर 2025 तक) के दौरान सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने ₹6.15 लाख करोड़ से अधिक के ऋण माफ किए हैं।

देश की आम जनता महँगाई और बेरोजगारी से जूझती रही, लेकिन सरकार के मुताबिक सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने पिछले पाँच वर्षों में ₹6.15 लाख करोड़ से अधिक का लोन अमीरों का “माफ” कर दिया। गरीब का छोटा कर्ज़ चुकता न होने पर नोटिस, वसूली और कुर्की—लेकिन बड़े कॉर्पोरेट घरानों के हजारों करोड़ रुपए कागज़ पर गायब कर दिए जाते हैं। सरकार कहती है “लिखा-ऑफ माफी नहीं है”, लेकिन सच्चाई यह है कि जनता के लिए कुछ नहीं, और बड़े उद्योगपतियों के लिए बैंकों के दरवाज़े हमेशा खुले—यह फैसला फिर उसी दोहरे रवैये को उजागर करता है।


इस मामले पर सुप्रिया श्रीनेत का ट्वीट-

पिछले 5 सालों में धन्ना सेठों के 6,150,000,000,000 रुपए माफ़ हुए

आप अपने लोन की एक किश्त ना चुका पायें तो घर मुश्तण्डे भेजे जायेंगे, क्रेडिट हिस्ट्री बर्बाद हो जाएगी, संपत्ति की कुर्की होगी

किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं, पर अमीरों के 6.15 लाख करोड़ रुपए माफ!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन