Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिहार

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने दैनिक भास्कर के संपादक को लीगल नोटिस भेजा!

(बिहार) लखीसराय | बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की जन आभार यात्रा के दौरान हुई आतिशबाजी को हर्ष फायरिंग बताकर भ्रामक खबर प्रकाशित किए जाने के मामले में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। लखीसराय भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने इस संबंध में दैनिक भास्कर डिजिटल के संपादक को कानूनी नोटिस भेजा है। यह नोटिस पटना उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता अंजनी प्रसाद सिंह के माध्यम से भेजा गया है।

नोटिस में कहा गया है कि जन आभार यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा पारंपरिक आतिशबाजी की गई थी, जिसे समाचार में तथ्यानुकूल जांच के बिना हर्ष फायरिंग बताया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने इसे पत्रकारिता की मर्यादा और मीडिया की विश्वसनीयता के विरुद्ध बताते हुए कहा कि ऐसी भ्रामक रिपोर्टिंग से न केवल कार्यक्रम की छवि खराब होती है, बल्कि प्रशासनिक भ्रम भी पैदा होता है।

दीपक कुमार सिंह ने अपने नोटिस में चेतावनी देते हुए कहा है कि खबर को तथ्यों के साथ बिना सुधार प्रकाशित किए जाने से उनकी और पार्टी की प्रतिष्ठा को क्षति पहुँची है। उन्होंने संबंधित मीडिया संस्थान से तत्काल प्रभाव से स्पष्टीकरण और सुधार प्रकाशित करने की मांग की है। साथ ही कहा गया है कि यदि उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो वे मानहानि समेत अन्य कानूनी कदम उठाने के लिए बाध्य होंगे।

भाजपा नेताओं ने इसे सच्चाई के साथ समझौता न करने की पहल बताते हुए कहा कि पत्रकारिता समाज का आईना है और इसमें तथ्य और सत्य को सर्वोच्च प्राथमिकता मिलनी चाहिए। मामले को लेकर स्थानीय राजनीतिक और मीडिया जगत में चर्चा तेज हो गई है।

देखें नोटिस…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन