Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

मध्यप्रदेश के पत्रकार मिलिंद ठाकरे ने किया अपने नए मीडिया वेंचर का शुभारंभ

भोपाल- मध्यप्रदेश के निर्भीक और क्रांतिकारी पत्रकार मिलिंद ठाकरे ने पत्रकारिता की दुनिया में एक नई लकीर खींचते हुए अपने स्वतंत्र मीडिया वेंचर “तथ्यवाणी” की औपचारिक शुरुआत कर दी है। मध्यप्रदेश के एक छोटे से जिले बालाघाट से निकलकर भोपाल में स्थापित इस वेंचर के अंतर्गत तथ्यवाणी नाम से YouTube चैनल और वेबसाइट को लॉन्च किया गया है।

पिछले 10 वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय मिलिंद ठाकरे का सफर आसान नहीं रहा। सच के साथ खड़े रहने की कीमत उन्हें कई बार चुकानी पड़ी—इस दौरान उन्हें अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ा और कई अवसरों पर षड़यंत्र का शिकार होकर जेल भी जाना पड़ा।

मिलिंद ठाकरे ने हमेशा सच को सामने लाने का साहसिक कार्य किया है। इसी कारण वे कई बार उद्योगपतियों और राजनेताओं के निशाने पर रहे। मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री रामकिशोर कावरे द्वारा उन पर कई बार कथित फर्जी मुकदमे दर्ज कराए गए। वर्तमान में भी वे अनेक मामलों का सामना कर रहे हैं।

इतना ही नहीं, मिलिंद ठाकरे पर जानलेवा हमला भी हो चुका है। बावजूद इसके, उन्होंने न कभी डर को हावी होने दिया और न ही सच्चाई का साथ छोड़ा। बालाघाट में रहते हुए उन्होंने राइस मिलर्स द्वारा किए जा रहें करोड़ों फर्जीवाड़े, नेताओं के भ्रष्टाचार जैसी कई बड़ी और प्रभावशाली स्टोरियां ब्रेक कीं और हमेशा सत्ता से सीधे सवाल पूछे।

आज के दौर में, जब पत्रकारिता का एक बड़ा हिस्सा सत्ता की चापलूसी में उलझा दिखाई देता है, ऐसे समय में मिलिंद ठाकरे जैसे पत्रकार सच्ची और साहसी पत्रकारिता की मिसाल बने हुए हैं। वे आज भी बिना दबाव, बिना समझौते के, जनहित और सत्य के पक्ष में खड़े हैं।

तथ्यवाणी के लॉन्च पर मध्यप्रदेश भर से लोगों ने मिलिंद ठाकरे को शुभकामनाएं और समर्थन दिया है।

देखें वेबसाइट- तथ्य वाणी

यूट्यूब लिंक… https://www.youtube.com/@tathyawaninews

फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/share/181ri4bSDB/?mibextid=wwXIfr

इंस्टाग्राम पेज- https://www.instagram.com/tathyawani?igsh=cGswZXo3czZkczMy

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन