Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

वरिष्ठ पत्रकार सुनील सुशीला शर्मा ने छोड़ा न्यूज़ इंडिया, इस चैनल से जुड़े!

राजस्थान से खबर है कि वरिष्ठ पत्रकार सुनील सुशीला शर्मा ने न्यूज़ इंडिया 24×7 छोड़ दिया है। वह संस्थान में बतौर रेजीडेंट एडिटर अपनी भूमिका निभा रहे थे। इनपुट है कि अब वे ‘आज की खबर’ में नेशनल एडिटर की नई जिम्मेदारी संभालेंगे।

यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब चैनल देशभर में अपनी ग्राउंड-बेस्ड रिपोर्टिंग और राज्य स्तरीय कवरेज को और मज़बूत बनाने के मिशन पर है।

सुनील सुशीला शर्मा हाल ही में दो प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाज़े गए—

  • मुंबई में Journalist of the Year,
  • गुजरात में Best Agri Journalist of the Year.

वे वर्षों से किसानों के मुद्दों को मुखरता से उठाने, ग्रामीण reporting को national discourse में लाने और विभिन्न विधानसभाओं में जाकर जनता–विधायक संवाद कराने वाली अपनी ‘रात्रि चौपाल’ जैसी पहलों के लिए जाने जाते हैं।

‘आज की खबर’ में नेशनल एडिटर के रूप में वे देश के अलग-अलग राज्यों की जिम्मेदारी संभालेंगे और अपने लोकप्रिय कृषि कार्यक्रम को भी नए कलेवर के साथ चैनल पर ले आएंगे। उम्मीद है कि ग्रामीण और कृषि पत्रकारिता को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने की यह यात्रा ‘आज की खबर’ के मंच से और भी प्रभावशाली रूप में दिखाई देगी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन