Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

मोदी सरकार की नाक के नीचे खुलेआम इतना बड़ा फ्रॉड चल रहा है!

संतोष भारतीय-

भारत सरकार की आंख के नीचे और उसकी जानकारी में एक खुलेआम फ्रॉड चल रहा है, जिसे सरकार के हर मंत्री देख रहे हैं हर अधिकारी देख रहे हैं, और कोई इसे रोकने की या ब्लॉक करने की कोशिश नहीं कर रहा है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की आवाज में एक वीडियो वायरल हो रहा है कि आप ₹22000 इस लिंक पर जमा कीजिए और हर महीने 3 लाख के आसपास कमाइए। ऐसा ही वीडियो गृहमंत्री अमित शाह की आवाज में भी लोगों से अपील करता हुआ फेसबुक और यूट्यूब पर घूम रहा है..

अब निर्मला सीतारमण और अमित शाह की आवाज के साथ भारतीय स्टेट बैंक का लोगो भी लगा हुआ है… अब तक सरकार ने इसे रोकने के लिए कुछ नहीं किया है, दूसरी तरफ हजारों गरीब लोगों ने इस पर दिए हुए एक लिंक के ऊपर पैसे जमा कर दिए हैं।

मेरा सवाल सिर्फ यह है अगर सरकारी से नहीं रोक सकती है तो सरकार के कौन से लोग ऐसे हैं जिनके ऊपर जनता को फ्रॉड से बचने की जिम्मेदारी है, कहां E D है और कहां सीबीआई है l कहां सुप्रीम कोर्ट है, कोई इस धोखाधड़ी को रोकने का जिम्मेदार नहीं है l क्या हम मान लें कि हमारा पूरा सिस्टम फेल हो चुका है?


अरविंद वरुण-

सरकार की नजर इस पर रहती है कि कौन उसके खिलाफ लिख रहा है। एसी धोखाधड़ी उसकी नजर में आम बात है।

गणेश झा-

हां, मैंने भी वह वीडियो क्लिप देखा था इस साल के शुरू में। उससे पहले उसी टेक्स्ट वाला वीडियो किसी दूसरे सेलेब्रिटी की आवाज में देखा था। मुझे भी पहली नजर में फ्रॉड लगा पर बाद में सोचा कि सच भी हो सकता है। लगभग डेढ़-दो साल से यह वीडियो बदल-बदलकर घूम रहा है।

ठगों को प्रमोट किया जा रहा हैं. चौकीदार प्रधान सेवक जी सो रहे हैं। और हफ्ता वसूली गैंग सक्रिय हैं। बलम थानेदार तों फिर डर काहे का। – अनामी शरन

रमेश चंद्र शर्मा-

संतोष भाई यह धंधा बहुत लंबे समय से चल रहा है। फोटो सहित अनेक नामी-गिरामी प्रमुख स्थानों पर बैठे लोगों की आवाज में। आमजनों को मूर्ख बनाया जा रहा है।

विनोद मित्तल-

जैसा आपके द्वारा बताया जा रहा है यह तो हम भी देख रहे हैं सरकार की एजेंसी इन चीजों पर ध्यान क्यों नहीं देती है वह भी तो देखते होंगे इन लोगों के विरुद्ध तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।

रविंद्र प्रताप-

विनोबा भावे जी ने प्रजातंत्र को राक्षस तंत्र कहा है, जहाँ 51 बोले वह सच और 49 बोले वह झूठ होता है! हम सभी इसी झूठ वाले प्रजातंत्र में रह रहे हैं, इसमें कभी भी और कहीं भी, तथा कुछ भी हो सकता है!

प्रदीप पालिवाल-

इससे पहले मुकेश अंबानी आदि के निवेश संबंधी AI निर्मित फ्रॉड वीडियो वायरल होते रहते हैं…यह साइबर क्राइम है…जनता को स्वयं जागरूक होना होगा…सरकार जूझ रही है…इन सबसे…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
2 Comments

2 Comments

  1. बाबू पान वाला

    December 12, 2025 at 5:51 pm

    क्या वह सब मुर्ख है जो पैसे जमा कर रहे हैं आजकल पता है कि कितना साइबर क्राइम हो रहा है।

  2. श्रीपाल जैन

    December 14, 2025 at 11:27 pm

    स्वम श्री संतोष भारतीय कितने फ्रॉड्स कर चुके हैं। कोई गिनती और विवरण बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन