Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

वरिष्ठ पत्रकार वाशिंद्र मिश्रा ने जनतंत्र टीवी से इस्तीफा दिया!

मीडिया इंडस्ट्री के वरिष्ठ और प्रतिष्ठित पत्रकार वाशिंद्र मिश्र ने एक बार फिर हिंदी न्यूज चैनल जनतंत्र टीवी से किनारा कर लिया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने हाल ही में संस्थान से इस्तीफा दे दिया है। वाशिंद्र मिश्र ने करीब 1 जुलाई 2025 के आसपास जनतंत्र टीवी ज्वाइन किया था, जहां उन्हें चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। हालांकि, कुछ ही महीनों में उनका यह कार्यकाल समाप्त हो गया।

यह जनतंत्र टीवी में उनकी तीसरी पारी थी। इससे पहले वे चैनल में एडिटर-इन-चीफ और बाद में डायरेक्टर (न्यूज) के तौर पर भी काम कर चुके हैं। जनवरी 2019 में जनतंत्र टीवी को दोबारा ऑन-एयर लाने में उनकी भूमिका को अहम माना जाता है। उस समय उन्होंने करीब दो साल तक चैनल का नेतृत्व किया था। इसके बाद 2023 में वे एक बार फिर डायरेक्टर (न्यूज) बनकर लौटे थे।

सीईओ के रूप में उनकी हालिया नियुक्ति को संस्थान में बड़े बदलाव और स्थिर नेतृत्व की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा था, लेकिन अब उनके अचानक अलग होने से चैनल के भीतर और मीडिया गलियारों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। फिलहाल उनके इस्तीफे की आधिकारिक वजह सार्वजनिक नहीं की गई है।

35 वर्षों से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव वाले वाशिंद्र मिश्र ने प्रिंट और टीवी दोनों माध्यमों में लंबी पारी खेली है। प्रभात खबर, अमर उजाला, टाइम्स ऑफ इंडिया और हिन्दुस्तान टाइम्स जैसे अखबारों से लेकर जी न्यूज, इंडिया 24×7, नेटवर्क18 और जनतंत्र टीवी जैसे चैनलों में उन्होंने संपादकीय नेतृत्व किया है। वे जी मीडिया के रीजनल चैनलों के पॉलिटिकल एडिटर भी रह चुके हैं और बिहार, मध्य प्रदेश व राजस्थान में चैनलों की लॉन्चिंग में उनकी अहम भूमिका रही है।

जनतंत्र टीवी से अलग होने से पहले वे हरिदेव जोशी पत्रकारिता विश्वविद्यालय, जयपुर के गवर्निंग बोर्ड में राज्यपाल द्वारा नामित सदस्य के रूप में भी सक्रिय थे और मीडिया छात्रों को पत्रकारिता के व्यावहारिक पहलुओं से परिचित करा रहे थे।

वाशिंद्र मिश्र का जनतंत्र टीवी से यह नया अलगाव ऐसे समय पर हुआ है, जब चैनल लगातार संगठनात्मक और रणनीतिक बदलावों के दौर से गुजर रहा है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि उनकी आगे की पेशेवर पारी किस दिशा में जाती है और जनतंत्र टीवी उनकी जगह किसे नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपता है।

बहरहाल, भड़ास4मीडिया से हुई बातचीत में वरिष्ठ पत्रकार ने कहा कि वह फिलहाल कुछ वक्त आराम करेंगे। इसके बाद कहीं ज्वाइन करेंगे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन